इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए हैं सिर्फ 20 रन, साउथ अफ्रीका ने बनाया बैटिंग कोच, कौन हैं इमरान खान ?

इमरान खान इस समय वेस्टइंडीज में टेस्ट टीम के साथ हैं, जहां वह नेशनल रेड-बॉल कोच शुक्रि कॉनराड के साथ काम करेंगे. साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Aug 06, 2024, 11:04 PM IST

Published On Aug 06, 2024, 11:04 PM IST

Last UpdatedAug 06, 2024, 11:04 PM IST

SA Batting coach

(Image credit- ESPN Cricinfo)

साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलेगी. यह मुकाबला त्रिनिदाद में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच एश्वेल प्रिंस निजी कारण से टीम का साथ छोड़ दिया, जिसके कारण इमरान खान को टीम का नया बल्लेबाजी कोच बनाया गया है. इमरान खान ने साउथ अफ्रीका के लिए सिर्फ एक टेस्ट खेला है, जिसमें उनके नाम 20 रन है.

इमरान खान हालांकि बतौर कोच काफी सफल रहे हैं, उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है, जिसमें कीगन पीटरसन,केशव महाराज, सारेल इर्वी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कौन हैं इमरान खान ?

40 साल के इमरान खान डरबन से आते हैं. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे हैं. इमरान खान को साउथ अफ्रीका के लिए एक टेस्ट मैच खेले, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने उस मैच में 20 रन बनाए थे. उन्होंने 161 प्रथम श्रेणी मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 20 शतक के साथ कुल 9367 रन बनाए थे. 121 लिस्ट ए मैच में उनके नाम 2954 रन है. वहीं 51 टी-20 मैच में उनके नाम 556 रन है.

हालांकि कोच के रुप में उनका कार्यकाल काफी शानदार रहा है. डॉल्फ़िस के कोच के रूप में इमरान काफ़ी सफ़ल रहे हैं, 2020/21 और 2022/23 में उनकी टीम ने चार दिवसीय टूर्नामेंट जीता था. इसके अलावा 2020/21 के वनडे कप में उनकी टीम संयुक्त रूप से विजयी रही थी, वहीं CSA T20 चैंलेंज के फ़ाइनल में भी उनकी टीम तीन बार पहुंची थी.

इमरान खान इस समय वेस्टइंडीज में टेस्ट टीम के साथ हैं, जहां वह नेशनल रेड-बॉल कोच शुक्रि कॉनराड के साथ काम करेंगे.

Editor's Pick