add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कौन है करीम जनत, जिसके आईपीएल डेब्यू ओवर पर ही वैभव सूर्यवंशी ने ठोक दिए 30 रन

करीम जनत को ऐसी उम्मीद नहीं होगी कि उनके आईपीएल करियर का पहला ही ओवर इतना महंगा साबित होगा. वैभव सूर्यवंशी ने सवाई मानसिंह स्टेडियम पर जो किया वह इतिहास में दर्ज हो गया. और यह अफगान पेसर उसे जल्द-से-जल्द भुला देना चाहेगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - April 29, 2025 7:31 AM IST

जयपुर: सोमवार, 28 अप्रैल को दुनिया ने वैभव सूर्यवंशी का कमाल देखा. इंडियन प्रीमियर लीग के 47वें मैच में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने धमाका कर दिया. सिर्फ 14 साल के इस खिलाड़ी ने धुआं-धुआं कर दिया. राजस्थान रॉयल्स के इस बल्लेबाज ने धमाका कर दिया. सूर्यवंशी ने सिर्फ 35 गेंद पर सेंचुरी बना दी. उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर चौके-छक्कों की बारिश कर दी. इस बल्लेबाज ने गुजरात के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा. उनके खास निशाने पर आईपीएल में डेब्यू कर रहे अफगानिस्तान के पेसर करीम जनत भी रहे.

वैभव ने करीम के ओवर की हर गेंद पर चौका या छक्का लगाया. सूर्यवंशी ने धमाकेदार शुरुआत कर रखी थी. ईशांत शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान जैसे गेंदबाज भी उन्हें रोक नहीं पा रहे थे. और ऐसे में उन पर लगाम लगाने के लिए शुभमन गिल ने गेंद करीम जनत को थमाई. उन्हें उम्मीद थी कि यह नया गेंदबाज शायद वैभव के तूफान को रोक पाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पारी का 10वां ओवर फेंकने आए करीम के ओवर में वैभव ने छक्के के साथ शुरुआत की. और फिर इस ओवर में कुल तीन छक्के और तीन चौके लगाए. यानी इस ओवर में कुल 30 रन बने. इसके साथ ही करीम आईपीएल में डेब्यू ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए. उनके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अफगानिस्तान के 26 साल के इस क्रिकेटर ने टी20 इंटरनेशनल में 42 विकेट लिए हैं. वह तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं. हालांकि वनडे और टेस्ट में उनके हाथ कोई सफलता नहीं लगी है. हालांकि वह घरेलू टी20 और कुछ लीग में कुल मिलाकर टी20 क्रिकेट में उनके नाम 118 विकेट हैं. गुजरात टाइटंस ने उन्हें 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया.

कौन हैं करीम जनत
करीम अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान के भाई हैं. और आईपीएल में खेलने वाले वह अफगानिस्तान के 10वें खिलाड़ी हैं. 26 साल का दाएं हाथ का यह पेसर लोअर मिडल-ऑर्डर में बल्लेबाजी भी कर सकता है. इस खिलाड़ी को राशिद खान ने उनकी डेब्यू कैप दी. टीम में वह वेस्टइंडीज के खिलाड़ी शेरफन रदरफर्ड की जगह शामिल हुए.

करीम शोएब अख्तर और रोहित शर्मा का मिक्स बनना चाहते थे. यानी रोहित जैसी आक्रामक बल्लेबाजी और शोएब जैसी रफ्तार. वह हालांकि 140 की स्पीड से गेंदबाजी तो कर पाते हैं. और निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर लेते हैं. लेकिन जिस तरह से उनका डेब्यू हुआ है वह जल्द ही इसे भूलना चाहेंगे.