47 गुना ज्यादा मिली कीमत, आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर, कौन हैं कार्तिक शर्मा ?
47 गुना ज्यादा मिली कीमत, आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर, कौन हैं कार्तिक शर्मा ?
कार्तिक शर्मा घरेलू क्रिकेट में वह राजस्थान की ओर से रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट खेल चुके हैं.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - December 16, 2025 9:59 PM IST
Kartik Sharma
Who is Kartik Sharma: आईपीएल 2026 ऑक्शन में 19 साल के क्रिकेटर कार्तिक शर्मा पर पैसे की बरसात हुई. कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14.20 करोड़ में खरीदा. वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए और प्रशांत वीर की बराबरी की, जिन्हें आईपीएल 2026 के ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने ही 14.20 करोड़ में खरीदा था.
शुरुआत में मुंबई और लखनऊ की टीम ने कार्तिक शर्मा को लेकर बोली लगाई. वह 30 लाख के बेस प्राइस में शामिल हुए थे. मुंबई के पीछे हटने के बाद कोलकाता और लखनऊ की टीम के बीच उन्हें खरीदने के लिए संघर्ष दिखा. तीन करोड़ की कीमत के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने रेस में एंट्री ली. 13.20 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने एंट्री ली और यह लड़ाई आखिरी तक जारी रहा, मगर चेन्नई ने आखिरकर उन्हें अपने नाम किया. उन्हें 47 गुना ज्यादा कीमत मिली.
19 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं. वह राजस्थान के भरतपुर जिले से आते हैं. वह घरेलू क्रिकेट में वह राजस्थान की ओर से रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट खेल चुके हैं. उन्होंने आठ फर्स्ट क्लास मैच में 479 रन बनाए हैं, वहीं लिस्ट ए के नौ मैचों में उन्होंने 445 रन बनाए हैं. कार्तिक शर्मा 12 टी-20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 334 रन है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.