• Home
  • News
  • Who is Krish Bhagat Mumbai Indians Sign as Atharva Ankolekar Replacement

IPL 2026: कौन हैं कृष भगत ? आईपीएल में लगी लॉटरी, मुंबई इंडियंस से खेलेंगे

मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें टीम को तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 16, 2026, 01:34 PM IST

Published On Apr 16, 2026, 01:34 PM IST

Last UpdatedApr 16, 2026, 01:34 PM IST

Krish Bhagat

Krish Bhagat

Who is Krish Bhagat: मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2026 के बीच पंजाब के 21 साल के गेंदबाज कृष भगत की एंट्री हुई है. कृष भगत अथर्व अंकोलेकर की जगह लेंगे. बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर 2020 में भारत की U19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे और 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ ACC U19 एशिया कप के फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी रहे थे, वह चोट की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं.

मुंबई इंडियंस की टीम ने गुरुवार को अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को शामिल करने की घोषणा की. कृष भगत को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख के बेस प्राइस में टीम में शामिल किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कौन हैं कृष भगत ?

21 साल के कृष भगत ने पंजाब के लिए सात फर्स्ट-क्लास मैच और नौ लिस्ट A मैच खेले हैं.वह दाएं हाथ के मीडियम पेसर हैं और अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में एक अर्धशतक भी बनाया है. कृष दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर टीम में विविधता लाते हैं और वह निचले क्रम के बल्लेबाज़ के तौर पर उपयोगी पारी खेल सकते हैं.

वह पिछले दो सालों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का भी हिस्सा रहे हैं. 2026 में वह DY पाटिल T20 कप में रिलायंस टीम के लिए खेला था और प्री-सीज़न से ही टीम के साथ एक सपोर्ट बॉलर के तौर पर जुड़े हुए थे.

IPL 2026: 5 दिन से तबीयत खराब… मैदान पर खेली मैच जिताऊ पारी, लेकिन खुश नहीं हैं विराट कोहली

मुंबई की टीम ने इस सीजन अब तक किया है निराश

मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2026 में निराश किया है. मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें टीम को तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है. पिछले तीन मुकाबले में लगातार मुंबई इडियंस हारी है. मुंबई इंडियंस की टीम आज पंजाब किंग्स का सामना करेगी.

IPL 2026: CSK को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते सीजन से बाहर हुए बाएं हाथ के पेसर खलील अहमद

मुंबई इंडियंस का स्क्वाड:

रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, विल जैक, मयंक रावत, कृष भगत, रॉबिन मिंज, एएम गजनफर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार

Editor's Pick