add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रोहित- विराट का किया शिकार, कौन हैं क्रिस्टियन क्लार्क ? तीन दिन पहले ही किया था डेब्यू

क्रिस्टियन क्लार्क ने 28 फर्स्ट क्लास, 35 लिस्ट ए और 22 टी-20 मैच खेले हैं. उन्होंने 28 फर्स्ट क्लास मैच में 79 विकेट लिए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 14, 2026 4:41 PM IST

Who is Kristian Clarke: भारत और न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बुधवार को राजकोट में आमने-सामने है. इस मैच में भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली से क्रिकेट फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद थी, मगर दोनों दिग्गज इस मैच में फ्लॉप रहे. रोहित शर्मा 24 रन और विराट कोहली 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दोनों दिग्गजों का विकेट क्रिस्टियन क्लार्क के नाम रहा. रोहित और विराट का विकेट लेने के बाद क्रिस्टियन क्लार्क चर्चा में हैं.

क्रिस्टियन क्लार्क ने 11 जनवरी को नागपुर में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था. उस मैच में उन्होंने एक विकेट हासिल किया था, मगर 10 ओवर के स्पेल में 73 रन लुटाए थे. हालांकि दूसरे वनडे मैच में उन्होंने वापसी की और शुरुआती तीन विकेट अपने नाम किए. रोहित और विराट के अलावा उन्होंने श्रेयस अय्यर का विकेट अपने नाम किया. क्रिस्टियन क्लार्क ने विराट कोहली को बोल्ड किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कौन हैं क्रिस्टियन क्लार्क ?

24 साल के क्रिस्टियन क्लार्क दाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ही गेंदबाजी करते हैं. वह घरेलू क्रिकेट में नॉर्दन ड्रिस्ट्रिक्स के लिए खेलते हैं. फोर्ड ट्रॉफी (लिस्ट ए) क्रिकेट में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था और एक मैच में 67 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे. वह लिस्ट ए क्रिकेट में एक शतक भी लगा चुके हैं. वहीं प्लंकेट शील्ड (फर्स्ट क्लास) में 45 रन देकर छह विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

उन्होंने 2020 अंडर-19 विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में फोर विकेट हॉल और नाबाद 46 रन की पारी खेलकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया था.

क्रिस्टियन क्लार्क का करियर

क्रिस्टियन क्लार्क ने 28 फर्स्ट क्लास, 35 लिस्ट ए और 22 टी-20 मैच खेले हैं. उन्होंने 28 फर्स्ट क्लास मैच में 79 विकेट लिए हैं. वहीं लिस्ट ए के 35 मैच में उनके नाम 53 विकेट हैं. टी-20 में उन्होंने 24 विकेट चटकाए हैं.