- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Who is Manav Suthar bowled a splendid spell in duleep Trophy
दलीप ट्रॉफी में चमका भारत का 'अनजान' गेंदबाज, सात विकेट लेकर मचाया कोहराम
भारत सी की तरफ से खेलते हुए बाएं हाथ के इस युवा स्पिनर ने सात विकेट चटकाए, जिसमें देवदत्त पडिडकल, केएस भरत और अक्षर पटेल का विकेट भी शामिल है. उनकी इकॉनोमी 2.60 की रही.
Published On Sep 07, 2024, 11:25 AM IST
Last UpdatedSep 07, 2024, 11:25 AM IST
(Image credit- X)
Manav Suthar take seven wickets in Duleep Trophy: अनंतपुर में इस समय दलीप ट्रॉफी के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जहां भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. दलीप ट्रॉफी में इंडिया सी के गेंदबाज मानव सुथार ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडिया डी के खिलाफ सात विकेट लेकर कोहराम मचा दिया. 22 साल के इस गेंदबाज ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज किया.
बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने 19.1 ओवर में सात मेडन के साथ कुल 49 रन खर्च किए और सात विकेट अपने नाम किए जिसमें देवदत्त पडिडकल, केएस भरत और अक्षर पटेल का विकेट भी शामिल है. उनकी इकॉनोमी 2.60 की रही. सुथार की धारदार गेंदबाजी से सामने इंडिया डी की टीम पहली पारी में 236 रन पर सिमट गई. हालांकि इंडिया डी की टीम को पहली पारी में 68 रन की लीड हासिल हुई. इंडिया सी की टीम ने पहली पारी में 168 रन बनाए थे.
अनंतपुर में पांच विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज
अनंतपुर में क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में 5 विकेट लेने वाले मानव सुथार दूसरे गेंदबाज बने हैं. साल 2006 में केपी अपन्ना ने इस मैदान पर 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था.
कौन हैं मानव सुथार ? (Who is Manav Suthar)
22 साल के मानव सुथार का जन्म राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ था. मानव सुथार घरेलू क्रिकेट में राजस्थान का हिस्सा हैं. वह आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं. आईपीएल 2024 में उन्हें महज एक मैच खेलने को मौका मिला था. इसके अलावा वह अंडर 19 और ए टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं. घरेलू क्रिकेट में उनका शानदार रिकॉर्ड है. 14 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 65 विकेट लिए हैं. वहीं लिस्ट ए के आठ मैच में उनके नाम 15 विकेट है. आठ टी-20 मैच में उनके नाम चार विकेट है.