Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 10, 2026 8:17 AM IST

Who is Nadine De Klerk: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का आगाज शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले से हुआ, जिसमें आरसीबी की टीम ने मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराया. आरसीबी की इस जीत में नदीन डी क्लर्क ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए और फिर नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली.
आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 18 रन बनाने थे, नदीन डी क्लर्क ने पहली दो गेंद डॉट खेलने के बाद आक्रामक तेवर दिखाया और तीसरी बॉल पर छक्का जड़ दिया, चौथी बॉल पर चौका और पांचवीं बॉल पर एक और छक्का लगाकर डी क्लर्क ने मुंबई की स्ट्राइक गेंदबाज नेट सीवर ब्रंट को हैरान कर दिया. आखिरी बॉल पर आरसीबी को जीत के लिए दो रन बनाने थे, डी क्लर्क ने चौका लगाकर आरसीबी को एक यादगार जीत दिलाई.
नदीन डी क्लर्क ने 44 बॉल में नाबाद 63 रन की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए. इससे पहले गेंदबाजी करते हुए उन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट चटकाए थे. एक मैच में फोर विकेट हॉल और अर्धशतक जड़ने वाली वह वीमेंस प्रीमियर लीग इतिहास की दूसरी खिलाड़ी है. उनसे पहले दीप्ति शर्मा यह कारनामा कर चुकी हैं. नंबर छह या उससे नीचे बैटिंग करते हुए वह सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी भी बनीं है. इससे पहले सी हेनरी के नाम 62 रन बनाने का रिकॉर्ड था.
नदीन डी क्लर्क साउथ अफ्रीका की खिलाड़ी हैं, जो एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर है. इससे पहले वह निचले क्रम में बैटिंग करते हुए कई बार टीम को जीत दिला चुकी हैं. उन्होंने सिर्फ दो वीमेंस प्रीमियर लीग मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 64 रन और छह विकेट हासिल किए हैं. साउथ अफ्रीका के लिए उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए चार टेस्ट, 58 वनडे और 70 टी20 मुकाबले खेली हैं. 25 साल की नदीन डी क्लर्क ने टेस्ट में 114 रन बनाए हैं और चार विकेट लिए हैं. 58 वनडे मैच में नदीन डी क्लर्क के नाम 934 रन और 68 विकेट है. वहीं 70 टी-20 मुकाबले में उन्होंने 667 रन बनाए हैं और 52 विकेट अपने नाम किए हैं.
नदीन डी क्लर्क ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लीग स्टेज के मुकाबले में भारत के खिलाफ दमदार पारी खेली थी. उन्होंने 54 बॉल में नाबाद 84 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया के मुंह से जीत छीन ली थी. 252 रन का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 46वें ओवर में 211 रन के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए थे, मगर डी क्लर्क ने अकेले यहां से साउथ अफ्रीका की जीत सुनिश्चित की. उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाए थे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
