add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कौन हैं नंदिनी शर्मा, वह गेंदबाज जिसने दिल्ली कैपिटल्स के लिए हैटट्रिक लेकर रचा इतिहास

नंदिनी शर्मा ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में इतिहास रच दिया. वह इस लीग में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से हैटट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज बन गईं. 24 साल की इस गेंदबाज ने गुजरात जायटंस के खिलाफ यह मुकाम हासिल किया. नवी मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम पर उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की. इस तेज...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 12, 2026 12:28 PM IST

नंदिनी शर्मा ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में इतिहास रच दिया. वह इस लीग में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से हैटट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज बन गईं. 24 साल की इस गेंदबाज ने गुजरात जायटंस के खिलाफ यह मुकाम हासिल किया. नवी मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम पर उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की. इस तेज गेंदबाज ने अपने चार ओवरों में 33 रन देकर पांच विकेट हासिल किए. हालांकि उनका प्रदर्शन टीम को जीत नहीं दिला पाया.

कौन हैं नंदिनी शर्मा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नंदिनी शर्मा एक पेसर हैं जिनका जन्म 20 सितंबर 2001 को चंडीगढ़ में हुआ. वह घरेलू क्रिकेट में चंडीगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. इसके साथ ही जोनल स्तर पर वह नॉर्थ जोन की ओर से खेल चुकी हैं. सही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करने में एक्सपर्ट नंदिनी के पास अहम मौकों पर विकेट निकालने की काबिलियत है. वह दूसरी टीम पर दबाव बनाने में माहिर हैं. अपनी गेंदबाजी से उन्होंने एक खास पहचान बनाई है. सीनियर महिला टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें WPL में जगह मिली. दिल्ली कैपिटल्स ने इस गेंदबाज को 20 लाख रुपये में खरीदा.

गुजरात जायटंस के खिलाफ हैटट्रिक

गुजरात जायटंस के आखिरी ओवर में उन्होंने कनिकना आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह के विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ उन्होंने अपनी तिकड़ी भी पूरी की. उन्होंने पहले कनिका आहूजा को एक स्लोअर गेंद पर स्टंप किया. और फिर गायकवाड़ को बोल्ड कर दिया. आखिर में रेणुका सिंह को LBW कर शर्मा ने अपनी हैटट्रिक पूरी की. नंदिनी WPL में हैटट्रिक लेने वाली चौथी गेंदबाज हैं. इससे पहले इसी यंग, ग्रेस हैरिस और दीप्ति शर्मा इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं.

नंदिनी की गेंदबाजी भी हालांकि दिल्ली की टीम को जीत नहीं दिला पाई. गुजरात की टीम अपने 20 ओवरों में 209 रन पर ऑल आउट हो गई. गुजरात की ओर से सोफी डिवाइन ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने 49 गेंदों पर 8 छक्के और सात चौकों की मदद से 95 रन बनाए. वह दुर्भाग्यशाली रहीं कि अपना शतक पूरा नहीं कर पाईं. वहीं कप्तान ऐश्ले गार्डरन ने 49 रन बनाए. इसके जवाब में दिल्ली की टीम लौरा वॉलडार्ट के 38 गेंद पर 77 रन के बावजूद 5 विकेट पर 205 रन ही बना सकी. वॉलडार्ट ने अपनी पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाए. हालांकि किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला और वह अकेले ही संघर्ष करते हुए दिखीं. आखिर में दिल्ली की टीम 4 रन से मैच गंवा बैठी.