41 साल की उम्र में बने कप्तान, जम्मू कश्मीर को बनाया चैंपियन, कौन हैं पारस डोगरा ?
41 साल की उम्र में बने कप्तान, जम्मू कश्मीर को बनाया चैंपियन, कौन हैं पारस डोगरा ?
पारस डोगरा भारतीय घरेलू क्रिकेट के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने लंबे समय तक अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी पहचान बनाई है.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 28, 2026 3:47 PM IST
Paras Dogra
जम्मू कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है. जम्मू कश्मीर ने फाइनल में कर्नाटक पर बड़ी लीड हासिल की और इस लीड के आधार पर टीम ने रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. 67 साल के इतिहास में जम्मू कश्मीर ने पहली बार खिताब जीता है. इस जीत में जम्मू- कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने अहम भूमिका निभाई. पारस डोगरा भारतीय घरेलू क्रिकेट के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने लंबे समय तक अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी पहचान बनाई है.
पारस डोगरा का जन्म 19 नवंबर 1984 को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में पैदा हुए थे और वह 2001 से फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने हिमाचल प्रदेश,पुडुचेरी और अब जम्मू-कश्मीर के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है. वह रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं. वह 10 हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी हैं. उनसे पहले वसीम जाफर ही ऐसा कर चुके हैं.
Add Cricket Country as a Preferred Source
41 साल की उम्र में बने कप्तान, खिताब भी दिलाया
41 साल की उम्र में भी वे जम्मू-कश्मीर की टीम के कप्तान बने और 2025-26 सीजन में टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उनकी कप्तानी में टीम ने 67 साल के इतिहास में फाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचा. उन्होंने फाइनल में 70 रन की पारी खेली. वह 41 साल की उम्र में भी फिटनेस के मामले में कई युवा खिलाड़ियों को टक्कर देते हैं.
पारस डोगरा का क्रिकेट करियर
पारस डोगरा 2000 के दशक से 2016 तक भारतीय घरेलू क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. डोगरा का सबसे अच्छा सीज़न 2012-13 में आया, जब उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लिए आठ मैचों में पांच शतक बनाए जिनमें से तीन लगातार पारियों में थे. उनके फॉर्म की वजह से सेलेक्टर्स ने 2013 में दौरे पर आई वेस्टइंडीज़ A टीम के ख़िलाफ़ अनऑफ़िशियल टेस्ट की एक सीरीज़ के लिए पारस डोगरा को इंडिया A टीम में शामिल किया. डोगरा ने सिर्फ़ एक मैच खेला और एक इनिंग में सात रन बनाए.
2015-16 सीजन में उन्होंने 78.11 की एवरेज से 703 रन बनाए. डोगरा IPL 2010 सीज़न में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा था, जहां उन्होंने नौ मैच खेले. वह 2012 में किंग्स XI पंजाब के लिए तीन मैच और 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक मैच खेला. गुजरात लायंस ने उन्हें IPL 2016 ऑक्शन में उनके बेस प्राइस INR 10 लाख में खरीदा. आईपीएल के 13 मैच में उनके नाम सिर्फ 127 रन है.
पारस डोगरा ने रणजी ट्रॉफी में बनाए 10 हजार रन
पारस डोगरा ने रणजी ट्रॉफी में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने 153 फर्स्ट क्लास मैच में 246 इनिंग में 10603 रन बनाए हैं. उन्होंने लिस्ट ए के 130 मैच में 357 रन बनाए हैं. 105 टी-20 मैच में उनके नाम 2324 रन हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.