×

19 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पहले ओवर में गेंदबाज ने चटकाए तीन विकेट, कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे ?

24 साल के गेंदबाज प्रफुल्ल हिंजे ने अपने डेब्यू मैच में पहले ओवर में दूसरी बॉल पर वैभव सूर्यवंशी को अपना शिकार बनाया, इसके बाद उन्होंने जुरेल और प्रिटोरियस को अपना शिकार बनाया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - April 13, 2026 11:33 PM IST

आईपीएल 2026 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज प्रफुल्ल हिंजे ने डेब्यू मैच में कोहराम मचा दिया. प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट हासिल किए. आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब पहले ओवर में तीन विकेट गिरे हैं.

24 साल के गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच में पहले ओवर में दूसरी बॉल पर वैभव सूर्यवंशी को अपना शिकार बनाया. वहीं ओवर की चौथी बॉल पर उन्होंने ध्रुव जुरेल और ओवर की आखिरी बॉल पर लुहान डी प्रिस्टोरियरस को पवेलियन भेजा. तीनों बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके. उन्होंने तीन ओवर के पहले स्पेल में 18 रन देकर चार विकेट अपने नाम किया.

आईपीएल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

IPL पारी के पहले ही ओवर में किसी गेंदबाज़ की तरफ से पहली बार तीन विकेट लेने का यह पहला मौका है. IPL की किसी पारी के पहले ओवर में इससे पहले 32 बार दो बार विकेट गिरे हैं, मगर तीन विकेट किसी भी गेंदबाज ने ऐसा नहीं किया है. प्रफुल्ल हिंगे ने इस उपलब्धि के साथ इतिहास रच दिया. SRH के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 2024 में राजस्थान के लिए खिलाफ ही दो विकेट लिए थे. भुवनेश्वर कुमार ने जोस बटलर और संजू सैमसन को अपना शिकार बनाया था.

कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे ?

दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ प्रफुल्ल हिंगे नागपुर से आते हैं और वह राज्य स्तरीय क्रिकेट में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते है. SRH ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में उन्हें 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया. 24 साल के खिलाड़ी ने 2024-25 सीज़न में सभी फॉर्मेट में अपना सीनियर डेब्यू किया. 10 फर्स्ट क्लास मैचों में हिंगे ने 26.66 की औसत से 27 विकेट लिए हैं, वहीं लिस्ट A में उन्होंने छह मैचों में पांच विकेट लिए हैं. उन्होंने अब तक सिर्फ एक T20 मैच खेला है और उसमें एक विकेट लिया है.