×

IPL 2026: प्रशांत वीर बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, CSK का बने हिस्सा

उत्तर प्रदेश के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर प्रशांत वीर आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय बन गए हैं. मंगलवार को अबु धाबी में आईपीएल 2026 के ऑक्शन में इस खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. इससे पहले आईपीएल में सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय आवेश खान थे. आवेश को 2022...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 16, 2025 5:59 PM IST

उत्तर प्रदेश के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर प्रशांत वीर आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय बन गए हैं. मंगलवार को अबु धाबी में आईपीएल 2026 के ऑक्शन में इस खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. इससे पहले आईपीएल में सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय आवेश खान थे. आवेश को 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था. 20 साल के इस खिलाड़ी का जन्म उत्तर प्रदेश के अमेठी का है. हालांकि उनका रिकॉर्ड कुछ ही देर में बराबर कर लिया गया. जब चेन्नई सुपर किंग्स ने कार्तिक शर्मा को भी 14.20 करोड़ रुपये देकर खरीदा.

यूपी टी20 लीग में बाएं हाथ के इस स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर ने अपनी पहचान बनाई. वह नोएडा सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे. उन्होंने इस साल के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा खेल दिखाया. उनका खेल और मेहनत का इनाम मिला. चेन्नई सुपर किंग्स ने उन पर नजरें रखीं. उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया गया. टीम ने उन्हें रविंद्र जडेजा के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा.

30 लाख के बेस प्राइस वाले इस ऑलराउंडर ने पिछले कुछ वक्त से वह अच्छा प्रदर्शन किया है. वीर मुंबई और कोलकाता के बीच घूमता रहा. उन्होंने सात दिनों में छह मैच खेले. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और उत्तर प्रदेश अंडर-23 के मुकाबलों में उन्होंने अपने जौहर दिखाए. उन्होंने 170 के स्ट्राइक-रेट से 112 रन बनाए. इसके साथ ही 6.76 की किफायती दर से गेंदबाजी की.

TRENDING NOW

प्रशांत ने अभी तक दो फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और उसमें 7 रन बनाए हैं और दो विकेट लिए हैं. वहीं 9 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 28.00 के औसत से 112 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक-रेट 167.16 का है. इसके साथ ही उन्होंने 12 विकेट भी लिए हैं.

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर्स की लिस्ट

खिलाड़ीटीमकीमतसाल
1प्रशांत वीरचेन्नई सुपर किंग्स14.2 करोड़ रुपये2025
2कार्तिक शर्माचेन्नई सुपर किंग्स14.2 करोड़ रुपये2025
3आवेश खानलखनऊ सुपर जायंट्स10 करोड़ रुपये2022
4कृष्णप्पा गौतमचेन्नई सुपर किंग्स9.25 करोड़ रुपये2021
5शाहरुख खानपंजाब किंग्स9 करोड़ रुपये2022
6राहुल तेवतियागुजरात टाइटंस9 करोड़ रुपये2022
7क्रुणाल पंड्यामुंबई इंडियंस8,80 करोड़ रुपये2018
8औकिब नबीदिल्ली कैपिटल्स8.40 करोड़ रुपये2025
9वरुण चक्रवर्तीकिंग्स इलेवन पंजाब8.40 करोड़ रुपये2019