- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Who is Ramandeep Singh Got selected in Indias squad for South africa T20i Series
कौन हैं रमनदीप सिंह, जिन्हें साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज में मिली जगह, IPL 2024 में मचाया था धमाल
उन्होंने इमर्जिंग एशिया कप टी-20 की चार मैच की तीन पारी में 191.84 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. आईपीएल 2024 में उनका स्ट्राइक रेट 201.61 था.
Published On Oct 26, 2024, 09:51 AM IST
Last UpdatedOct 26, 2024, 09:51 AM IST
(Image credit- ACC)
Who is Ramandeep Singh: साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. सूर्य कुमार यादव की कप्तानी वाली इस टीम में दो नए चेहरे को मौका दिया गया है, जिसमें रमनदीप सिंह का नाम भी शामिल है. रमनदीप सिंह के नाम का जब ऐलान हो रहा था, उस समय वह इमर्जिंग एशिया कप टी-20 2024 में धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे थे. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 08 नवंबर से टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी.
रमनदीप सिंह ने शुक्रवार को इमर्जिंग एशिया कप टी-20 2024 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ए के खिलाफ 34 गेंद में आठ चौके और दो छक्के से 64 रन की पारी खेली. हालांकि इस पारी के बावजूद भारत ए को अफगानिस्तान ए के हाथों हार का सामना करना पड़ा और इंडिया-ए की टीम फाइनल में जगह नहीं बना सकी, मगर रमनदीप सिंह का भारतीय टीम के खेलने का सपना साकार हो गया.
कौन हैं रमनदीप सिंह ?
27 साल के रमनदीप सिंह घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने चार फर्स्ट क्लास, 23 लिस्ट ए और 57 टी-20 मैच खेले हैं. 57 टी-20 मैच में उन्होंने 544 रन बनाए हैं और गेंदबाजी करते हुए 16 विकेट भी चटकाए हैं. आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं. आईपीएल के 20 मैच में उन्होंने 170 रन बनाए हैं और छह विकेट अपने नाम किए हैं.
इमर्जिंग एशिया कप में किया शानदार प्रदर्शन
इमर्जिंग एशिया कप टी-20 में उन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया. उन्होंने अफगानिस्तान ए के खिलाफ सेमीफाइनल में अर्धशतक जड़ा. उन्होंने चार मैच की तीन पारी में 191.84 की स्ट्राइक रेट से कुल 94 रन बनाए. टूर्नामेंट में शानदार इकॉनोमी के साथ कुल तीन विकेट लिए. उन्होंने फील्डिंग में एक शानदार कैच लपका, जिसने फैंस को हार्दिक पांड्या के कैच की याद दिला दी जो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मैच में भागते हुए लपका था.
आईपीएल 2024 में की थी धमाकेदार बल्लेबाजी
आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बनाए थे. उन्होंने टूर्नामेंट में 201.61 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था.