add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सकीबुल गनी ने रचा कीर्तिमान, सिर्फ 32 गेंद पर शतक लगाकर बिहार के लाल ने किया कमाल

बिहार के कप्तान सकिबुल गनी ने विजय हजारे ट्रॉफी में इतिहार रच दिया. 26 साल के इस बल्लेबाज ने बुधवार, 24 दिसंबर को लिस्ट ए क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाया. गनी ने सिर्फ अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रांची में खेले जा रहे मैच में सिर्फ 32 गेंद पर सेंचुरी पूरी...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 24, 2025 1:50 PM IST

बिहार के कप्तान सकिबुल गनी ने विजय हजारे ट्रॉफी में इतिहार रच दिया. 26 साल के इस बल्लेबाज ने बुधवार, 24 दिसंबर को लिस्ट ए क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाया. गनी ने सिर्फ अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रांची में खेले जा रहे मैच में सिर्फ 32 गेंद पर सेंचुरी पूरी कर ली. गनी से पहले यह रिकॉर्ड पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह के नाम था जिन्होंने 35 गेंद पर शतक पूरा किया था. बुधवार को ही झारखंड के ईशान किशन ने भी 33 गेंद पर शतक पूरा कर इस लिस्ट में अपना नाम भी दर्ज करवा लिया. उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ यह शतक बनाया. लेकिन यहां हम बात गनी की करेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बल्लेबाज मैच छक्के
रुतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र बनाम उत्तर प्रदेश 16
नारायण जगदीशन तमिलनाडु बनाम अरुणाचल प्रदेश 15
वैभव सूर्यवंशी बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश 15
ईशान किशन झारखंड बनाम कर्नाटक 14
यशस्वी जायसवाल मुंबई बनाम झारखंड 12
रियान पराग असम बनाम जम्मू-कश्मीर 12
सकिबुल गनी बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश 12

गनी ने अपनी पारी में 40 गेंदों का सामना किया और 128 रन बनाए. इसमें 10 चौके और 12 छक्के थे. इस मैच में कई रिकॉर्ड टूटे. वैभव सूर्यवंशी ने 84 गेंद पर 190 रन बनाए. आयुष लोहारुका ने 56 गेंदों पर 116 रन बनाकर योगदान दिया. गनी की 32 गेंद पर सेंचुरी लिस्ट ए में तीसरी सबसे तेज सेंचुरी है.

बिहार ने अपने बल्लेबाजों के इस खेल से छह विकेट पर 574 रन का स्कोर बनाया. यह लिस्ट ए में किसी भी टीम की ओर से बना सबसे बड़ा स्कोर है. इसमें 49 चौके और 38 छक्के लगे. बिहार के तीन बल्लेबाजों ने सेंचुरियां लगाईं.

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज मैच गेंद
जैक फ्रेजर मैकगर्क साउथ ऑस्ट्रेलिया बनाम तस्मानिया 29
एबी डि विलियर्स साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज 31
सकिबुल गनी बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश 32
ईशान किशन झारखंड बनाम कर्नाटक 33
अनमोलप्रीत सिंह पंजाब बनाम अरुणाचल प्रदेश 35
कोरी एंडरसन न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज 36
ग्राहम रोज समरसेट बनाम डेवान 36
वैभव सूर्यवंशी बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश 36
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान बनाम श्रीलंका 37

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क के नाम है. दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज रहे इस खिलाड़ी ने साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंद पर शतक पूरा कर लिया था. उन्होंने 8 अक्टूबर 2023 को यह पारी खेली थी.

भारत के लिए लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी  टीम गेंद
साकिबुल गनी बिहार 32 गेंदें
ईशान किशन झारखंड 33 गेंदें
अनमोलप्रीत सिंह पंजाब 35 गेंदें
वैभव सूर्यवंशी बिहार 36 गेंदें
यूसुफ पठान बड़ौदा 40 गेंदें
उर्विल पटेल गुजरात 41 गेंदें
अभिषेक शर्मा पंजाब 42 गेंदें

Tags: