कौन हैं वैभव सूर्यवंशी का स्कोर तोड़ने वाले पाकिस्तान के समीर मिन्हास, क्रिकेट से है परिवार का नाता
कौन हैं वैभव सूर्यवंशी का स्कोर तोड़ने वाले पाकिस्तान के समीर मिन्हास, क्रिकेट से है परिवार का नाता
अब सवाल है कि आखिर यह समीर कौन है. यह दाएं हाथ का बल्लेबाज पाकिस्तान के मुलतान इलाके का रहने वाला है. इसका जन्म 2 दिसंबर 2006 को हुआ. क्रिकेट उनके परिवार का हिस्सा है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - December 15, 2025 8:25 PM IST
sameer-mihnas
अंडर-19 एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ मुकाबले में 171 रन की पारी खेली. यह अंडर-19 एशिया कप का सबसे बड़ा स्कोर था. हालांकि उनका यह रिकॉर्ड ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं रह पाया. पाकिस्तान के समीर मिन्हास ने मलेशिया के खिलाफ 177 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 8 छक्के लगाए. उनकी इस पारी की मदद से पाकिस्तान ने मलेशिया के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की.
पाकिस्तान अंडर-19 की टीम पहले बैटिंग करने उतरी लेकिन उसके दो विकेट जल्दी गिर गए. सिर्फ 30 के स्कोर पर उनके दो विकेट गिर चुके थे. लेकिन मलेशिया के गेंदबाज हालांकि पाकिस्तान के बल्लेबाजों समीर और अहमद हुसैन को नहीं रोक पाए. इन दोनों ने खुलकर बल्लेबाजी की. दोनों ने सेंचुरी लगाई. अहमद ने 114 गेंद पर 132 रन बनाए. वहीं समीर ने 177 रन बनाए.
Add Cricket Country as a Preferred Source
अब सवाल है कि आखिर यह समीर कौन है. यह दाएं हाथ का बल्लेबाज पाकिस्तान के मुलतान इलाके का रहने वाला है. इसका जन्म 2 दिसंबर 2006 को हुआ. क्रिकेट उनके परिवार का हिस्सा है. उनके भाई अराफात मिन्हास पाकिस्तान के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं. वह 2024 के वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा थे.
समीर स्पिनर्स के खिलाफ ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं. उनके ज्यादातर छक्के स्पिनर्स के खिलाफ ही आए. उनकी पारी के दम पर पाकिस्तान ने 50 ओवर में 50 ओवर में तीन विकेट पर 345 रन बनाए. मलेशिया के लिए नागेश्वरन शांताकुमारन ने दो विकेट लिए. इसके जवाब में मलेशिया का कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाया. उनकी टीम की ओर से सबसे ज्यादा स्कोर कप्तान दीआज पेट्रो ने 9 रन बनाए. और मलेशिया की टीम सिर्फ 48 के स्कोर पर सिमट गई. पाकिस्तान ने मैच 297 रन के अंतर से जीता. मलेशिया की टीम 19.4 ओवर ही खेल सकी. पाकिस्तान के लिए अली रजा और मोहम्मद सैय्याम ने तीन विकेट लिए. दानियाल अली खान ने दो और निकाब शफीक ने एक विकेट लिया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.