×

कौन हैं सेनुरन मुथुसामी ? जिन्होंने गुवाहाटी टेस्ट में जड़ा शतक, तमिलनाडु के इस शहर से है कनेक्शन

सेनुरन मुथुसामी साउथ अफ्रीका की टीम मे केशव महाराज के अलावा दूसरे भारतीय मूल के खिलाड़ी है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 23, 2025 2:37 PM IST

Who is Senuran Muthusamy: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम गुवाहाटी में टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में आमने- सामने है. इस मैच में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने बल्ले से कमाल दिखाया और टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा. वह 109 रन की पारी खेलकर आउट हुए. भारतीय मूल के सेनुरन मुथुसामी ने खेल के दूसरे दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए.

मुथुसामी साउथ अफ्रीका की टीम मे केशव महाराज के अलावा दूसरे भारतीय मूल के खिलाड़ी है. उनका परिवार चेन्नई से लगभग 300 किलोमीटर दूर रहता है. सेनुरन मुथुसामी ने हाल ही में अक्टूबर माह का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीता था. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया.

तमिलनाडु के नागापट्टिनम के रहने वाले हैं सेनुरन मुथुसामी

सेनुरन मुथुसामी तमिलनाडु के नागापट्टिनम के मूल निवासी है, जो चेन्नई से लगभग 300 किलोमीटर दूर है. वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और धीमी गति से बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी भी करते हैं. उनका परिवार कई पीढ़ियों पहले तमिलनाडु से साउथ अफ्रीका आया था. उनका जन्म और पालन-पोषण साउथ अफ्रीका में हुआ है, लेकिन वह खुद को दक्षिण भारतीय परिवार ही बताते हैं. वह भारत के खिलाफ पहली बार खेलेंगे. मुथुसामी साउथ अफ्रीका में रहते हुए भी हिंदू संस्कृति को फॉलो करते हैं. वह डरबन में योगा करते हैं और नियमित रूप से मंदिर भी जाते हैं. उन्होंने पिछले साल साउथ अफ्रीका ए के साथ भारत का दौरा किया था

TRENDING NOW

सेनुरन मुथुसामी ने डेब्यू के बाद से किया है प्रभावित

31 साल के सेनुरन मुथुसामी ने भी क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री ली है. सेनुरन मुथुसामी ने आठ टेस्ट, पांच वनडे और पांच टी-20 मैच खेला है. उनके नाम टेस्ट में 22, वनडे में छह और टी-20 आई में पांच विकेट है. मुथुसामी ने टेस्ट में एक शतक और दो अर्धशतक के साथ 388 रन भी बनाए हैं.