- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Who is Shaik Rasheed CSK batter debut against LSG in IPL 2025
कौन हैं शेख रशीद ? जिन्होंने LSG के खिलाफ किया डेब्यू, हैरान करने वाले हैं आंकड़े
शेख रशीद को डेवॉन कॉनवे की जगह लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ प्लेइंग-11 में जगह दी गई है. शेख रशीद 2023 से चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़े हैं.
Published On Apr 14, 2025, 07:38 PM IST
Last UpdatedApr 14, 2025, 07:38 PM IST
(Image credit- X)
Who is Shaik Rasheed: आईपीएल 2025 में सोमवार को लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए शेख रशीद ने डेब्यू किया. शेख रशीद को डेवॉन कोनवे की जगह चेन्नई सुपरकिंग्स के प्लेइंग-11 में जगह दी गई है.
कौन हैं शेख रशीद ?
20 साल के शेख रशीद आंध्र के रहने वाले हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था. वह 2023 से चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़े हैं. अंडर 19 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन से वह पहली बार चर्चा में आए थे.
शेख रशीद का घरेलू क्रिकेट में शानदार हैं आंकड़े
शेख रशीद घरेलू क्रिकेट में आंध्रा का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 19 मैच की 33 पारियों में 37.62 के औसत से दो शतक और सात अर्धशतक के साथ 1204 रन बनाए हैं.
वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में 12 मैच की 11 पारियों में उनके नाम 128 रन है. वहीं टी20 में 17 मैच की 15 पारियों में उन्होंने 352 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है.
अंडर-19 वर्ल्ड कप में दिखा था जलवा
अंडर-19 वर्ल्ड कप में शेख रशीद का जलवा देखने को मिला था. उन्होंने 4 मैच की 4 पारियों में 2 अर्धशतक की मदद से 201 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 94 रन की पारी खेली थी.
जितेश शर्मा का लिया था बेहतरीन कैच
शेख रशीद ने आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में बाउंड्री पर जितेश शर्मा का बेहद ही शानदार कैच लपका था. वह बतौर सब्सीट्यूट फील्डर मैदान पर उतरे थे.