×

Who is Shaun von Berg: 37 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू, कौन हैं शॉन वॉन बर्ग ?

Who is Shaun von Berg: साउथ अफ्रीका के शॉन वॉन बर्ग ने 37 साल 150 दिन में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. 21वीं सेंचुरी में वह आयरलैंड के एड जॉयस के बाद टेस्ट डेब्यू करने वाले दूसरे उम्रदराज खिलाड़ी हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 13, 2024 6:11 PM IST

हेमिल्टन. न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम हेमिल्टन में दूसरे टेस्ट में आमने-सामने हैं. इस टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के लिए शॉन वॉन बर्ग ने डेब्यू किया. शॉन वॉन बर्ग ने 37 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है. 37 साल की उम्र में डेब्यू करने के बाद इस खिलाड़ी को लेकर चर्चा हो रही है. अपने पहले टेस्ट मैच में शॉन वॉन बर्ग पहले दिन का खेल खत्म होने तक 34 रन बनाकर नाबाद हैं.

21वीं सदी के दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका के शॉन वॉन बर्ग ने 37 साल 150 दिन में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. 21वीं सेंचुरी में वह आयरलैंड के एड जॉयस के बाद टेस्ट डेब्यू करने वाले दूसरे उम्रदराज खिलाड़ी हैं.

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक कुल 13 खिलाड़ियों ने 40 और उससे अधिक उम्र में डेब्यू किया है. इंग्लैंड के जेम्स साउथर्टन टेस्ट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, उन्होंने 1877 में 49 साल की उम्र में पहला टेस्ट मैच खेला था. 21वीं सेंचुरी में शॉन वॉन बर्ग दूसरे सबसे उम्रदराज क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टेस्ट में डेब्यू किया है. आयरलैंड के एड जॉयस 39 साल 231 दिन में साल 2018 में डेब्यू किया था.

कौन हैं शॉन वॉन बर्ग ?

शॉन वॉन बर्ग बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, वह निचले क्रम में तेजी से रन बनाने के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने नार्दन टीम के साथ काफी समय बिताया. घरेलू स्तर पर वॉन बर्ग को टाइटन्स इलेवन में जगह बनाने के लिए बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर तबरेज शम्सी जैसे गेंदबाजों के साथ प्रतिस्पर्धा करनी पड़ी. वॉन बर्ग 2016-17 में टाइटन्स की प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता जीत के लिए महत्वपूर्ण नायक थे, जहां वह केवल आधे मैच खेलने के बावजूद टूर्नामेंट में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. वॉन बर्ग ने उस टूर्नामेंट में 18.93 की औसत से 32 विकेट लिए थे.

शॉन वॉन बर्ग अप्रैल-मई 2018 में भारत में दक्षिण अफ्रीका के स्पिन-गेंदबाजी शिविरों में और ए टीम के लिए प्रदर्शन किया. 2017-18 में प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता में तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के बाद वॉन बर्ग को जुलाई 2018 में श्रीलंका दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, हालांकि वहां उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल सका था.

TRENDING NOW

शॉन वॉन बर्ग का फर्स्ट क्लास में है शानदार रिकॉर्ड

शॉन वॉन बर्ग ने फर्स्ट क्लास का रिकॉर्ड काफी शानदार है. उनके नाम 135 फर्स्ट क्लास मैच में 477 विकेट है, वहीं उन्होंने बल्ले से 5014 रन भी बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और 26 अर्धशतक शामिल है. लिस्ट ए के 89 मैच में उनके नाम 115 और 58 टी-20 में 68 विकेट है. उन्होंने 2009 में फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया था, मगर उन्हें राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका साल 2023 में मिला.