add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL: कौन हैं विजयकुमार वैशाख, जिन्होंने डेब्यू मैच में गेंदबाजी से मचाया कोहराम

विजयकुमार वैशाख ने अपने पहले मैच में डेविड वॉर्नर, अक्षर पटेल और ललित यादव को अपना शिकार बनाया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Published on - April 15, 2023 6:58 PM IST

आईपीएल 2023 में आरसीबी के गेंदबाज विजय कुमार वैशाख ने अपने डेब्यू मैच में कहर बरपा दिया. विजयकुमार वैशाख ने डेविड वॉर्नर, अक्षर पटेल और ललित यादव को अपना शिकार बनाया. अपने पहले मैच में इस गेंदबाज ने कमाल की गेंदबाजी की और चार ओवर में सिर्फ 20 रन खर्च कर तीन विकेट लिए.

वॉर्नर, अक्षर और ललित यादव को बनाया शिकार

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विजय कुमार वैशाख ने अपना पहला शिकार डेविड वॉर्नर को बनाया.छठे ओवर की चौथी बॉल पर उन्होंने वॉर्नर को कोहली के हाथों कैच करवाया. इसके बाद उन्होंने 13वें ओवर में खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे अक्षर पटेल को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया. वहीं 16वें ओवर में उन्होंने ललित यादव का विकेट हासिल किया. विजय कुमार ने चार ओवर के स्पेल में 20 रन देकर तीन विकेट लिए.

कौन हैं विजय कुमार वैशाख:

26 साल के दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज विजय कुमार वैशाख कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. इस युवा खिलाड़ी को नकल बॉल और यॉर्कर के लिए जाना जाता है. डेथ ओवरों में यह अच्छी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. वह कर्नाटक के लिए विजय हजारे ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल चुके हैं. 10 प्रथम श्रेणी मैचों में उन्होंने 38 विकेट लिए हैं, वहीं लिस्ट ए में उनके नाम 11 विकेट हैं. विजय कुमार ने घरेलू क्रिकेट में 14 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 22 विकेट है. इस सीजन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने 10 मैचों में 15 विकेट हासिल किया था.

विजय कुमार बैशाख ने फरवरी 2021 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान कर्नाटक के लिए डेब्यू किया था और एक साल के भीतर सीनियर टीम के लिए अपनी पहली रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली थी.

रजत पाटीदार की जगह मिला था मौका:
विजय कुमार वैशाख को चोटिल खिलाड़ी रजत पाटीदार की जगह आरसीबी की टीम में शामिल किया गया था. उन्हें 20 लाख रुपए में आरसीबी ने अपनी टीम के साथ जोड़ा था.