add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

19 साल के युवराज ने किया कमाल, टी20 वर्ल्ड कप में सबसे युवा सेंचुरियन

कनाडा के युवराज सामरा ने रिकॉर्ड बना दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 17, 2026 12:49 PM IST

19 साल के युवराज सामरा ने कमाल कर दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. कनाडा के इस बल्लेबाज ने मंगलवार को ग्रुप डी के चेन्नई में खेले जा रहे मैच में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ यह शतक लगाया है. वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं.

सामरा ने पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ा है. शहजाद ने साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में शतक लगाया था. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज की तब उम्र 22 साल 127 दिन थी. भारत के सुरेश रैना भी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2010 में ग्रोस आइलेट में सेंचुरी लगाई थी. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की उम्र तब 23 साल 156 दिन थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

T20 WC में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

बल्लेबाजउम्रटीमबनाममैदानवर्ष
1युवराज सामरा19 साल 141 दिनकनाडान्यूजीलैंडचेन्नई2026
2अहमद शहजाद22 साल 127 दिनपाकिस्तानबांग्लादेशमीरपुर2014
3सुरेश रैना23 साल 156 दिनभारतसाउथ अफ्रीकाग्रोस आइलेट2010
4एलेक्स हेल्स25 साल 83 दिनइंग्लैंडश्रीलंकाचटगांव2014
5ग्लेन फिलिप्स25 साल 327 दिनन्यूजीलैंडश्रीलंकासिडनी2022


कनाडा के इस युवा बल्लेबाज के नाम एक और रिकॉर्ड भी जुड़ गया है. वह पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाने वाले असोसिएट देश के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने 58 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. युवराज ने चौके के साथ अपना शतक पूरा किया. इस वर्ल्ड कप में यह दूसरा शतक है. सोमवार को ही श्रीलंका के प्रथुम निसांका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था.

इससे पहले सामरा ने अपनी हाफ सेंचुरी 36 गेंद पर पूरी की थी. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कनाडा को अच्छी शुरुआत दी. सामरा ने 65 गेंदों पर 110 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और छह छक्के लगाए. वह आखिरी ओवर में जेम्स नीशम की गेंद पर आउट हुए. उनकी पारी के दम पर टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली कनाडा की टीम ने चार विकेट पर 173 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने 36 रन बनाए. बाकी कोई अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/