add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मोदी, शाह, धोनी, तेंदुलकर... टीम इंडिया के नए कोच के लिए इन नामों का इस्तेमाल, BCCI को मिले 3000 से ज्यादा आवेदन

नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी… इन सब नामों ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के लिए आवेदन किया है. जाहिर सी बात है ये आवेदन फर्जी नाम से किए गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को टीम इंडिया के कोच के लिए 3000 से ज्यादा आवेदन प्राप्त...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - May 28, 2024 10:33 AM IST

नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी… इन सब नामों ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के लिए आवेदन किया है. जाहिर सी बात है ये आवेदन फर्जी नाम से किए गए हैं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को टीम इंडिया के कोच के लिए 3000 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं. हालांकि अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की जानकारी के अनुसार ज्यादातर आवेदन पूर्व क्रिकेटरों और राजनेताओं के फर्जी नामों से आए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

27 मई, सोमवार को इस आवेदन के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख थी. बीसीसीआई को तेंदुलकर, धोनी, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग और अन्य पूर्व क्रिकेटर्स के फर्जी नामों से आवेदन मिले हैं. इसके साथ ही राजनेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के फर्जी नामों से भी कोच के पद के लिए आवेदन किया है.

मई की 13 तारीख को बीसीसीआई ने गूगल फॉर्म के जरिए आवेदन स्वीकार किए थे. और कई फर्जी आवेदन बोर्ड के पास पहुंचे हैं. हालांकि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि क्या किसी असली उम्मीदवार ने भी अप्लाई किया है या नहीं.

ऐसा पहली बार नहीं है जब बोर्ड को फर्जी उम्मीदवारों के आवेदन से परेशान होना पड़ रहा हो. साल 2022 में जब बोर्ड ने हेड कोच के लिए आवेदन मंगवाए थे, तब भी सेलिब्रिटीज के नामों का इस्तेमाल करते हुए करीब 5000 फर्जी आवेदन आए थे. तब बोर्ड ने उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से अप्लाई करने को कहा था. इस बार बोर्ड ने गूगल फॉर्म का इस्तेमाल किया है.

मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल 30 जून को समाप्त होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के साथ ही समाप्त हो जाएगा. यह वर्ल्ड कप संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा. नए कोच का कार्यकाल 2027 में साउथ अफ्रीका में होने वाले 50 ओवर वर्ल्ड कप तक जारी रहेगा. पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर का नाम इस सूची में सबसे ऊपर चल रहा है.