• Home
  • News
  • Who Will Be India’s Next T20I Captain Ajit Agarkar and Gautam Gambhir are Not on Same Page?

सूर्यकुमार यादव के बाद कौन, गौतम गंभीर की पसंद या कोई और? टीम इंडिया के टी20 कप्तान पर कशमकश का दौर

भारत की टी20 टीम की कप्तानी से सूर्यकुमार यादव की विदाई की खबरें सामने आने लगी हैं. कहा जा रहा है कि उनका खराब फॉर्म सिलेक्टर्स को यह सोचने पर मजबूर कर रहा है. तो अगला कप्तान कौन होगा यह बड़ा सवाल है.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 04, 2026, 08:23 AM IST

Published On Jun 04, 2026, 08:23 AM IST

Last UpdatedJun 04, 2026, 08:23 AM IST

Gautam Gambhir and Ajit Agarkar

नई दिल्ली: टीम इंडिया का अगला टी20 कप्तान कौन होगा? इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बाद यह सवाल उभर कर सामने आया है. सूर्यकुमार यादव ने अभी चंद महीने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की अगुआई की थी. लेकिन अब उनके भविष्य पर बड़ा प्रश्नचिह्व लगा है.

सूर्या लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं और अब सिलेक्टर्स उनसे आगे बढ़ना चाहते हैं. इसके बारे में सूर्या को जानकारी जल्द दी जा सकती है. पर, अगले कप्तान को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं. और यह भी कहा जा रहा है कि चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच नाम को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है. और ऐसे में कप्तानी की यह रेस बहुत रोचक हो गई है. सूर्यकुमार यादव का बल्ला आईपीएल 2026 में शांत रहा. इस सीजन में सूर्या ने 13 पारियों में 270 रन बनाए. उनका औसत 20.76 का ही रहा. उनका स्ट्राइक-रेट भी सिर्फ 147.54 का रहा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

1 जनवरी, 2025 से कैसा रहा है सूर्यकुमार यादव का T20I फॉर्म

सालमैचपारीरनबेस्टऔसतस्ट्राइक-रेट100/50
2025211921847*13.62123.160/0
2026141448484*44.00161.330/4
करियर रिकॉर्ड113107327211736.35162.944/25

कौन है गौतम गंभीर की पहली पसंद?

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट कहती है कि गौतम गंभीर संजू सैमसन को टीम का नया कप्तान बनाना चाहते हैं. इसके साथ ही एक नाम ईशान किशन का भी आ रहा है. लेकिन खबरों के मुताबिक सिलेक्टर्स इन दोनों नामों पर सहमत हैं. वजह प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव बताया जा रहा है.

रिपोर्ट कहती है, ‘चयन समिति में मन में यह सवाल है कि क्या ये दोनों खिलाड़ी लंबे वक्त तक प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रख पाएंगे.’ और इसी कशमकश ने कप्तानी की इस रेस को रोचक बना दिया है. और गंभीर की पसंद सैमसन के लिए राह मुश्किल कर दी है. वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं लेकिन इस सीजन में वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे. और वहां टीम प्रबंधन ने रुतुराज गायकवाड़ को ही कप्तान रखा.

संजू सैमसन का T20I में कैसा है रिकॉर्ड?

मैचपारीरनऔसतस्ट्राइक-रेट
6254139928.55156.83

किशन ने की थी आईपीएल में कप्तानी

किशन की बात करें तो उन्होंने हाल ही में आईपीएल में कुछ मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की थी. पैट कमिंस की गैर-मौजूदगी में पहले सात मैचों में बाएं हाथ के इस विकेटकीपर ने टीम की कमान संभाली थी. इसमें से चार मैच टीम जीती थी और तीन हारी थी. इससे पहले उनकी कप्तानी में झारखंड ने पहली बार घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर कब्जा किया था.

इस प्रदर्शन के दम पर उनकी टीम इंडिया में रीएंट्री हुई थी. और वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 की भारतीय टीम में भी चुने गए थे. वहां उन्होंने अच्छा खेल दिखाया था. पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी 77 रन की पारी ने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी.

T20I में कैसा है ईशान किशन का रिकॉर्ड

मैचपारीरनऔसतस्ट्राइक-रेट
4545132830.18148.04

क्यों श्रेयस अय्यर का नाम है आगे

श्रेयस अय्यर, जो फिलहाल भारत की टी20 टीम का हिस्सा भी नहीं हैं, इस पूरी प्रक्रिया में सबसे मजबूत दावेदार के तौर पर सामने आ रहे हैं. इसके पीछे वजह भी है. अय्यर ने लगातार दो साल तक आईपीएल में टीम को फाइनल तक पहुंचाया. और दोनों बार अलग-अलग टीम के साथ. अय्यर ने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की अगुआई की, टीम चैंपियन बनी. और 2025 में वह पंजाब किंग्स की टीम के कप्तान थे जब टीम को फाइनल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार मिली थी. इससे पहले वह IPL 2020 के फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान थे. अय्यर का फॉर्म भी अच्छा है. आईपीएल 2026 में उन्होंने 498 रन बनाए. इसमें एक सेंचुरी और पांच हाफ-सेंचुरी शामिल रहीं. 2025 के आईपीएल सीजन में उन्होंने 604 रन बनाए थे.

क्या गंभीर नहीं हैं श्रेयस अय्यर के नाम पर सहमत?

लेकिन… और यह बहुत बड़ा लेकिन है. खबर है कि गंभीर इस बात के पक्ष में नहीं हैं कि श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया जाए. आईपीएल 2024 के दौरान और बाद में दोनों के बीच मतभेद की खबरें खुलकर सामने आईं. साल 2024 में जब केकेआर ने आईपीएल जीता तब अय्यर टीम के कप्तान थे और गंभीर टीम में मेंटॉर थे. अय्यर ने कहा भी था कि उन्हें टीम के आईपीएल जीतने का जरूरी क्रेडिट नहीं मिला. इसके बाद गंभीर भारतीय टीम के कोच बन गए. और अय्यर ने भी केकेआर का साथ छोड़ दिया. अब क्या गंभीर और अगरकर में अय्यर के नाम पर सहमति बनेगी. यह देखना दिलचस्प होगा. हालांकि हिंदी अखबार दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अय्यर का कप्तान बनना तय है. लेकिन आधिकारिक रूप से अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं है.

T20I में श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड

मैचपारीरनऔसतस्ट्राइक-रेट
5147110430.66136.12

तिलक वर्मा का नाम भी आ रहा है सामने

एक नाम तिलक वर्मा का भी आ रहा है. हैदराबाद के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की परिपक्तवता की तारीफ कई पूर्व खिलाड़ी कर चुके हैं. वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का अहम हिस्सा हैं. रोहित शर्मा ने भी खुलकर इस खिलाड़ी की तारीफ की थी. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा था कि वर्मा जल्द ही किसी टीम की कप्तानी कर सकते हैं. तो, क्या वह टीम भारत की राष्ट्रीय टी20 टीम होगी?

T20I में कैसा है तिलक वर्मा का रिकॉर्ड

मैचपारीरनऔसतस्ट्राइक-रेट
4946139044.83145.54

वनडे और टेस्ट में शुभमन गिल करते हैं कप्तानी

भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है. गिल को टी20 फॉर्मेट में कई मौके मिले लेकिन वह उनके साथ न्याय नहीं कर सके. और इसके बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा. हालांकि आईपीएल 2026 में उन्होंने गुजरात टाइटंस की टीम को फाइनल तक पहुंचाया. उनकी कप्तानी को सराहा भी गया. इसके साथ ही वह सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे. उन्होंने 16 मैचों में 732 रन बनाए. उनका औसत 45.75 और स्ट्राइक-रेट 163.02 का रहा. गिल ने एक सेंचुरी और छह हाफ-सेंचुरी लगाईं. लेकिन भारत की टी20 टीम में उनकी वापसी अभी संभव नहीं लगती. अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन से टॉप ऑर्डर पैक है. और गिल के लिए फिलहाल जगह नजर नहीं आती.

T20I में कैसा है शुभमन गिल का रिकॉर्ड

मैचपारीरनऔसतस्ट्राइक-रेट
363686928.03138.59

तो भारत की टी20 टीम का अगला कप्तान कौन होगा इसका जवाब जल्द ही मिल जाएगा जब सिलेक्टर्स इन दौरों के लिए टीम इंडिया का ऐलान करेंगे. तब तक सवाल-जवाब और कशमकश का दौर चलता रहेगा.

भारत का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरा

भारतीय टीम को इस महीने के अंत में आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है. आयरलैंड में टीम को 26 और 28 जून को दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं. वहीं एक जुलाई से 19 जुलाई के बीच टीम इंडिया को इंग्लैंड में पांच टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने हैं. पहले टी20 मैचों की सीरीज होगी. ये मैच 1 से 11 जुलाई के बीच होंगे. और उसके बाद 14 से 19 के बीच वनडे सीरीज होगी. इन वनडे मुकाबलों में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सितारे नजर आएंगे.

भारत के इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम

मैचतारीखमैदान
पहला T20I1 जुलाई, 2026चेस्टर-ली-स्ट्रीट
दूसरा T20I4 जुलाई, 2026मैनचेस्टर
तीसरा T20I7 जुलाई, 2026ब्रिस्टल
चौथा T20I9 जुलाई, 2026नॉटिंगम
पांचवां T20I11 जुलाई, 2026साउथैम्पटन
पहला ODI14 जुलाई, 2026बर्मिंगम
दूसरा ODI16 जुलाई, 2026कार्डिफ
तीसरा ODI19 जुलाई, 2026लॉर्ड्स, लंदन
Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick