add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश हटा तो यह यूरोप की यह टीम खेलेगी वर्ल्ड कप, क्या होगा आईसीसी का बैकअप प्लान

बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलेगा या नहीं इस बात पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब भी भारत में अपने मैच नहीं खेलने की जिद पर अड़ा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 20, 2026 11:35 AM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अभी ज्यादा वक्त नहीं है. 7 फरवरी से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होनी है और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब भी अपनी टीम को भारत नहीं भेजने पर अड़ा है. इस बीच एक खबर यह थी कि आईसीसी ने बांग्लादेश को 21 जनवरी की डेडलाइन दी है. हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से ऐसी किसी की तयशुदा तारीख से इनकार किया गया है. लेकिन, अगर ऐसी सूरत बनती है कि बांग्लादेश किसी वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेलता है तो फिर किस टीम को जगह मिल सकती है. कहा जा रहा है बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने का मौका मिल सकता है.

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन यानी बीबीसी की रिपोर्ट कहती है कि आईसीसी और स्कॉटलैंड के बीच बांग्लादेश को रिप्लेस करने को लेकर कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भले ही स्कॉटलैंड से कोई बातचीत नहीं की गई है लेकिन अगर बुलाया जाता है तो स्कॉटलैंड के खिलाड़ी तैयार हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत में नहीं आना चाहता बांग्लादेश, तो स्कॉटलैंड को मिल सकती है जगह!

बांग्लादेश ने आईसीसी को कह दिया है कि वह टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं आएगा. वह लगातार इस जिद पर अड़ा हुआ है. दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते बांग्लादेश चाहता है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के उसके मैच श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाएं

स्कॉटलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेलने वाली टीमों में सबसे ऊपर की रैंकिंग में है. और इसी वजह से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर बांग्लादेश इस वर्ल्ड कप से हटता है तो स्कॉटलैंड उसकी जगह ले सकता है.

हालांकि, बीबीसी की रिपोर्ट ही कहती है कि अभी आईसीसी ने स्कॉटलैंड से इस बाबत कोई बात नहीं की है. वहीं स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी आगे बढ़कर अभी आईसीसी से संपर्क नहीं किया है. उनका कहना है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सम्मान के चलते वे खुद आईसीसी से बात नहीं करना चाहते.

टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने से चूक गया था स्कॉटलैंड

पिछले साल यूरोपिन क्वॉलिफायर में चौथे पायदान पर रहने की वजह से स्कॉटलैंड आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर पाया. दो उपलब्ध स्थानों पर नीदरलैंड्स और इटली ने जगह बनाई.

स्कॉटलैंड आईसीसी की टी20 रैंकिंग में अभी 14वें स्थान पर है. स्कॉटलैंड की टीम अभी ट्रेनिंग कर रही है. अभी के तय कार्यक्रम के अनुसार उसे मार्च में नामीबिया और ओमान के खिलाफ एकदिवसीय ट्राएंगुलर सीरीज खेलनी है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने के बारे में आखिरी फैसला जल्द ही आ सकता है. और आईसीसी की ओर से आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया गया है कि अगर कोई टीम हट जाती है तो वह रिप्लेसमेंट का चयन कैसे करेगी.

Bangladesh cricket board
Bangladesh cricket board

साल 2009 में जब जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप से हट गया था तो स्कॉटलैंड ने उसकी जगह ली थी. हालांकि अब रीजनल क्वॉलिफिकेशन का नियम काम करता है और उस पुराने सिस्टम को हटा दिया गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश का शेड्यूल

मैचतारीखसमयमैदान
बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज7 फरवरी 20263:00 PMईडन गार्डंस, कोलकाता
बांग्लादेश बनाम इटली9 फरवरी 202611:00 PMईडन गार्डंस, कोलकाता
बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड14 फरवरी 20263:00 PMईडन गार्डंस, कोलकाता
बांग्लादेश बनाम नेपाल17 फरवरी 20267:00 PMवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

बांग्लादेश ने डेडलाइन की खबरों को नकारा

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि उस रिपोर्ट को भी खारिज कर दिया है जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि आईसीसी की ओर से उसे 21 जनवरी की डेडलाइन दी गई है. बोर्ड का कहना है कि उन्होंने आईसीसी के प्रतिनिधियों को यह बता दिया है कि वह भारत में नहीं खेलना चाहता. और साथ ही बीसीबी का यह भी कहना है कि आईसीसी की ओर से उन्हें कोई तय तारीख नहीं बताई गई है. आईसीसी की ओर से हालांकि यह साफ कर दिया गया है कि भारत में सुरक्षा को लेकर कोई फिक्र की बात नहीं है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/