कप्तानी मिलने पर हार्दिक पांड्या को याद आया 7 महीने पहले का वक्त, कहा- मुझे पहले से ही पता था

हार्दिक पांड्या ने कहा है कि वह फिनिशर की भूमिका का आनंद ले रहे है और यह उनमें स्वाभाविक रूप से आता है।

Edited By : Vanson Soral |Jun 18, 2022, 04:02 PM IST

Published On Jun 18, 2022, 04:02 PM IST

Last UpdatedJun 18, 2022, 04:02 PM IST

@hardikpandya7

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की T20I सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया। हार्दिक पांड्या को ये ईनाम IPL में शानदार कप्तानी और साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी T20I सीरीज में उनके प्रदर्शन के तौर पर मिला है। पांड्या को पीठ में चोट के बाद T20I वर्ल्ड कप 2021 में खराब फॉर्म से जूझना पड़ा था जिसके बाद उन्होंने नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की और फिर IPL 2022 में वापसी करने तक इंटरनेशनल सीरीज से दूरी बनाए रखी। IPL के 15वें सीजन में वापसी करते हुए बतौर कप्तान हार्दिक ने गुजरात टाइटन्स को पहले ही सीजन चैंपियन बनाकर इतिहास रच दिया।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी 5 मैचों की T20I सीरीज में भी हार्दिक लगातार रन बना रहे हैं। उन्होंने पहले मैच में नाबाद 31 रन, दूसरे मैच में 9 और तीसरे मैच में नाबाद 31 रन बनाए। राजकोट में खेले गए चौथे मैच में वह अर्धशतक से सिर्फ 4 रन दूर रह गए। इस चौथे मैच से पहले ही BCCI ने पांड्या को आयरलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त कर दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चौथे T20I मैच की शुरुआत से पहले पांड्या ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि उन्हें पहले से ही पता था कि वह आयरलैंड में टीम का नेतृत्व करेंगे। पांड्या ने कहा, “जाहिर है, मुझे इस सीरीज की शुरुआत से पहले ही कही न कहीं पता था कि मैं आयरलैंड दौरे पर टीम का नेतृत्व करूंगा। मैं जानता था, अपने देश का नेतृत्व करना हमेशा सम्मान की बात होती है। 7 महीने पहले किसने सोचा होगा? अगर आप सही मानसिकता के साथ आगे बढ़ते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं तो जीवन बहुत में बहुत कुछ बदल सकता है।”

गेंदबाजी और फिनिशिंग भूमिका पर बोलते हुए पांड्या ने कहा कि अगर उन्हें छठे गेंदबाजी विकल्प के रूप में जरूरत पड़ी तो वह एक या दो ओवर करेंगे। उन्होंने कहा कि वह फिनिशर की भूमिका का आनंद ले रहे है और यह उनमें स्वाभाविक रूप से है।

उन्होंने कहा, “यह वास्तव से महत्वपूर्ण है कि जब भी मेरी टीम को आवश्यकता होगी, मैं हमेशा एक-दो ओवर गेंदबाजी करने के लिए मौजूद रहूंगा। हम छह गेंदबाजों के साथ खेलते हैं, T20 क्रिकेट में यह महत्वपूर्ण है कि आपके पास छह गेंदबाजी विकल्प हों। मैंने हमेशा उस फिनिशर की भूमिका का आनंद लिया है। जहां भी मैं बल्लेबाजी करने उतरता हूं और मैं उस समय क्या करता हूं, आपको वास्तव में उसका आनंद लेने की जरूरत है। मैं हमेशा इस तरह की चुनौती का आनंद लेता हूं क्योंकि पहली या दूसरी गेंद से बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होता है। यह स्वाभाविक रूप से आता है। मैं चुनौती का आनंद लेता हूं।”

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

Editor's Pick