Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - April 7, 2026 2:12 PM IST

Virat Kohli responds to overseas player tag: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ की थी. टीम का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रविवार को होना है. इस मैच से पहले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. आरसीबी ने विराट कोहली और नागा का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है. वीडियो में विराट ने अपने विदेशी खिलाड़ी होने के आरोप का जवाब मजेदार अंदाज में दिया है.
नागा ने विराट से पूछा कि लोग कह रहे हैं कि आरसीबी प्लेइंग इलेवन में पांच विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है. इसके जवाब में विराट काफी देर तक हंसते रहे. उसके बाद सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, क्या आपको लगता है कि मैं विदेशी खिलाड़ी हूं? आप ये सवाल विदेशी खिलाड़ियों से पूछिए, मैं विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं.
आईपीएल के नियम के मुताबिक किसी भी टीम की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं. विराट कोहली लंदन में रहते हैं और अंतरराष्ट्रीय मैचों या फिर आईपीएल के लिए भारत आते हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर उन पर विदेशी खिलाड़ी होने के मीम्स बनाए जाते हैं
आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद कैसा महसूस हुआ? इसके जवाब में कोहली ने कहा, लंबे समय से हमें इस खिताब का इंतजार था, जीतने के बाद काफी हल्का महसूस हुआ.
विराट, आप हर साल नए हेयरस्टाइल और टैटू के साथ आते हैं। मैं यह जानना चाहता हूं कि आप इसकी तैयारी कैसे करते हैं। क्या आप अपने लुक के बारे में 5-6 लोगों के साथ चर्चा करते हैं? विराट ने इस सवाल के जवाब में कहा, “क्या आपको लगता है कि मैं अपना लुक दिखाने के लिए आता हूं? मुझे जिस तरह का हेयरस्टाइल और टैटू अच्छा लगता है, मैं वैसा करवाता हूं। अगर आपको अच्छा महसूस होता है, तो आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं।”
Will AI finally take Mr. Nags’s job? 𝗟𝗮𝘀𝘁 𝗡𝗮𝗴𝘀 𝘅 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗩𝗶𝗱𝗲𝗼?? 🤯🤯🤯
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 4, 2026
In this episode of 𝗥𝗖𝗕 𝗜𝗻𝘀𝗶𝗱𝗲𝗿 𝘄𝗶𝘁𝗵 𝗠𝗿. 𝗡𝗮𝗴𝘀 𝗳𝘁. 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶 the OG legends of ‘uru talk about haircuts, speculations on Social Media, and Virat’s debut in… pic.twitter.com/vvUcaSo3cu
टीम में आ रही नई प्रतिभाओं से असुरक्षा पर कोहली ने कहा कि मुझे कई दिक्कत नहीं है। विराट ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं आपके साथ हो जाउंगा, राजा बाबू फिल्म की तरह आप राजा बाबू बनना और मैं शक्ति कपूर बनूंगा.
जीत के वास्तविक अर्थ पर कोहली ने कहा कि जीत कड़ी मेहनत, खेल के प्रति कमिटेड रहने के लिए आपके किए गए सभी त्यागों का नतीजा है, यह सब एक तरह का भरोसा, एक इनाम, यह जानने के रूप में आता है कि आपने अपना समय बर्बाद नहीं किया है. उन्होंने कहा कि बहुत से लोग हार से सीखते हैं, लेकिन बहुत से लोग बहुत निराश भी हो सकते हैं, इसलिए जब आप बहुत मेहनत के बाद जीतते हैं, तो इससे आपको अपनी मेहनत के साथ न्याय का एहसास होता है, और आपको और मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
