Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादात ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 23, 2026 3:21 PM IST

अहमदाबाद: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के अपने पहले मैच में भारत को 76 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए मैच में टीम इंडिया की हार के बाद प्लेइंग इलेवन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. और इसी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है.
मैच के बाद टीम इंडिया के सहायक कोच रायन टेन डेशकाटे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के पीछे टीम इंडिया की रणनीति का खुलासा किया. अक्षर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की भारतीय टीम के उपकप्तान हैं.
डेशकाटे ने कहा, ‘टीम कॉम्बिनेशन और साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज होने की वजह से यह फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया गया. बाएं हाथ के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक, रयान रिकल्टन और डेविड मिलर टीम इंडिया के लिए बड़े खतरे थे. ऐसे में टीम ने ऑफ स्पिन विकल्प को प्राथमिकता दी, जो पावरप्ले में उपयोगी साबित हो सके. हमें लगा कि पावरप्ले में वॉशिंगटन अक्षर की तुलना में ज्यादा प्रभावी गेंदबाज हो सकते हैं. इस वजह से उन्हें मौका दिया गया.’
पावरप्ले में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ सुंदर का रिकॉर्ड अक्षर से बेहतर है. 57 पारियों में सुंदर ने 23 विकेट लिए हैं, जबकि अक्षर ने 62 पारियों में 14 विकेट लिए हैं. मध्य के ओवरों में अक्षर ज्यादा प्रभावशाली है. अक्षर ने 79 पारियों में 63 विकेट झटके हैं, जबकि सुंदर के नाम 48 पारियों में 23 विकेट हैं. अगर अक्षर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते, तो वे दक्षिण अफ्रीका की रनों की रफ्तार थाम सकते थे. साल ही बल्लेबाजी में भी अच्छा कर सकते थे.
सुंदर को खिलाने का टीम इंडिया मैनेजमेंट का फैसला असफल साबित हुआ. सुंदर ने 2 ओवर की गेंदबाजी में बिना कोई विकेट लिए 17 रन दिए. वहीं बल्लेबाजी में 11 रन बना पाए.
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 187 रन बनाए थे. भारतीय टीम 111 रन पर सिमट गई और 76 रन से मैच हार गई. इस हार के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अपने दोनों मैच जीतने होंगे. भारत का अगला मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ है.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
