- क्रिकेट न्यूज़
- News
- why Bhuvi did not get a place; Questions raised about Indian Test Squad selected for WTC Final and England series
WTC Final के लिए चुने भारतीय स्क्वाड को लेकर खड़े हुए सवाल; फैंस ने पूछा भुवी को क्यों नहीं मिली जगह
BCCI ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के साथ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैंचों की सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया।
Published On May 07, 2021, 08:06 PM IST
Last UpdatedMay 07, 2021, 08:06 PM IST
भुवनेश्वर कुमार (AFP)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के साथ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैंचों की सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया।
टीम इंडिया के 20 सदस्यीय स्क्वाड में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। वहीं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आगामी सीरीज से बाहर रखा गया है। बोर्ड के इस फैसले से कई क्रिकेट समीक्षक और फैंस नाराज हैं, जिन्होंने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की।
India go to England with a lot of spin bowling all-rounders but no seam bowling all-rounder. Once it was clear that Hardik Pandya wasn’t bowling enough, it was clear he couldn’t make the team. Sadly, Kuldeep’s free fall continues.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) May 7, 2021
मशहूर खेल पत्रकार और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट किया, “भारतीय टीम ढेर सारे स्पिन ऑलराउंडर्स के साथ इंग्लैंड जा रही है लेकिन सीम गेंदबाजी ऑलराउंडर एक भी नहीं है। एक बार ये साफ हो गया कि हार्दिक पांड्या गेंदबाजी नहीं कर रहे है तो ये भी स्पष्ट था कि वो टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। दुखद है कि कुलदीप का खराब समय जारी है।”
Remember, no Ranji Trophy this year so the selectors have had to go with what they saw in Australia and against England. Washington Sundar and Thakur did all that was asked of them. And Shaw hasn’t had the chance to show his red ball form. Been no red ball game since March 2020
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) May 7, 2021
इसके अलावा भोगले ने युवा खिलाड़ियों वाशिंगटन सुंदर और पृथ्वी शॉ को टेस्ट टीम में ना लिए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट किया, “ध्यान में रखें कि इस साल रणजी ट्रॉफी नहीं हुई तो चयनकर्ताओं के पास ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ किया प्रदर्शन ही आधार के तौर पर था। वाशिंगटन सुंदर और ठाकुर ने वो सब किया जो उनके कहा गया। और शॉ को लाल गेंद से अपनी फॉर्म दिखाने का मौका ही नहीं किया क्योंकि मार्च 2020 के बाद से कोई खेल नहीं हुआ है।”
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद टेस्ट टीम से बाहर हुए शॉ ने विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी कप्तानी में मुंबई को खिताब जिताया था। आईपीएवल के 14वें सीजन में भी उन्होंने अपना ये फॉर्म जारी रखा। हालांकि लंबे फॉर्मेट के मैच ना होने की वजह से उन्हें टेस्ट टीम में वापसी के लिए दावेदारी पेश करने का मौका नहीं मिला।
शॉ और सिराज के अलावा सोशल मीडिया पर जिस खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा बहस हो रही है, वो हैं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर। चूंकि बीसीसीआई ने भुवी को टेस्ट स्क्वाड से बाहर रखने का कोई ठोस कारण नहीं बताया है, ऐसे में फैंस ट्विटर पर बोर्ड और चयनसमिति की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
Pretty surprised there’s no room for Bhuvi in an enlarged squad for an England tour. Fitness issues yes, but then Ishant is not much different in recent times. I’d have added him, other than that very much expected. https://t.co/k3ypRFnGDR
— Saurabh Malhotra (@MalhotraSaurabh) May 7, 2021
Bhuvi in place of ishant would have been a great test squad.
We will miss u bhuvi https://t.co/8T5JhJkWkl
— (@kathiravan_1990) May 7, 2021
Where is Bhuvi? There has to be an extremely valid reason for his non-selection
— Kohli’s 71st ton (@samtanisonali1) May 7, 2021