add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टर्निंग ट्रैक क्यों...सौरव गांगुली ने भारतीय पिचों पर उठाए सवाल

Sourav Ganguly on Indian Pitches: गांगुली ने कहा, घरेलू मैदान पर पिछले छह से सात सालों में पिचों के कारण बल्लेबाजी की गुणवत्ता गिर रही है, अच्छे विकेट बहुत जरूरी हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 3, 2024 4:21 PM IST

विशाखापत्तनम. भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी से भारत ने पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ शिकंजा कस लिया है. इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय पिचों को लेकर बड़ा सवाल उठाया है. सौरव गांगुली ने टर्निंग ट्रैक बनाने पर हमला बोला है.

सौरव गांगुली ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, जब मैं बुमराह, शमी, सिराज और मुकेश को गेंदबाजी करते देखता हूं, तो इसके बाद भी मुझे आश्चर्य है कि हमें भारत में टर्निंग ट्रैक तैयार करने की आवश्यकता क्यों पड़ती है. उन्होंने आगे लिखा, अच्छे विकेटों पर खेलने का मेरा विश्वास हर खेल के साथ मजबूत होता जा रहा है .अश्विन, जडेजा, कुलदीप और अक्षर के साथ उन्हें किसी भी सतह पर 20 विकेट मिलेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गांगुली ने बल्लेबाजी के गिरते स्तर पर भी चिंता जताई. उन्होंने लिखा, घरेलू मैदान पर पिछले छह से सात सालों में पिचों के कारण बल्लेबाजी की गुणवत्ता गिर रही है, अच्छे विकेट बहुत जरूरी हैं, भारत 5 दिनों तक चलने वाले टेस्ट को भी जीतेगा.

VIDEO: इसे कहते हैं सटीक यॉर्कर..बुमराह की गेंद ने उखाड़ा स्टंप, बल्लेबाज हुआ धड़ाम

हैदराबाद टेस्ट में स्पिनर्स का रहा था जलवा

बता दें कि हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में स्पिनर्स का जलवा रहा है. उस मैच में इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज टॉम हॉर्टली ने खेल के चौथे दिन सात विकेट चटकाए थे, उस टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 28 रन से हार का सामना करना पड़ा था.