Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - November 21, 2025 8:50 AM IST

नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया की सबसे पुरानी प्रतिद्वंदिता यानी एशेज की शुरुआत हो चुकी है. पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है. सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि पहले ही ओवर में उसे एक बार फिर झटका लगा. ऑस्ट्रेलिया के स्टार पेसर मिशेल स्टार्क ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली को अपना शिकार बनाया.
इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में खेली गईं बीती 16 एशेज सीरीज में से एक भी नहीं जीत पाई है. यानी इंग्लैंड के लिए ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है. इंग्लैंड के लिए ऑस्ट्रेलिया में सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी कुछ खास नहीं कर पाई है. इंग्लैंड की हार की बड़ी वजह यह भी रही है कि वह पहले टेस्ट में ही ऑस्ट्रेलिया में अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई है.
साल 2011 से इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया में खेले गए पहले टेस्ट मैच की बात करें तो अभी तक कोई भी जोड़ी 50 रन का आंकड़ा भी हासिल नहीं कर पाई है. या यूं कहें कि ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की खेली गईं पांच सीरीज में वह कुल मिलाकर 30 रन ही बना सकी है.
Mitchell Starc does it Again.😭🔥
— U' (@toxifyy18) November 21, 2025
Full first over by starc Ball-by-ball
#AUSvENG pic.twitter.com/FgZr2QlHLP
साल 2010-11 में एशेज का पहला टेस्ट ब्रिसबेन में खेला गया था. इंग्लैंड के लिए पारी का आगाज ऐंड्रू स्ट्रॉस और एलिस्टर कुक ने किया था. और यहां इंग्लैंड की टीम खाता भी नहीं खोल पाई थी. इसके बाद 2013-14 में एलिस्टर कुक के साथ कार्बेरी ने ओपनिंग की. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 28 रन जोड़े. 2017-18 में मार्क स्टोनमैन ने ब्रिसबेन में 2017-18 में पारी का आगाज किया और इन दोनों ने 2 रन की पार्टनरशिप की. और फिर 2021-22 में रोरी बर्न्स और हसीब हमीद की जोड़ी भी खाता नहीं खोल पाई. और फिर इस सीरीज के पहले मैच मे भी जैक क्राउली और बेन डकेट की जोड़ी ने कोई रन नहीं बनाया.
स्टार्क ने ओवर की आखिरी गेंद पर क्राउली को गेंद ड्राइव करने के लिए मजबूर किया. लेकिन उस्मान ख्वाजा ने कवर्स पर कैच किया. क्राउली का फुटवर्क अच्छा नहीं था और इसका खमियाजा उन्हें भुगतना पड़ा. इंग्लैंड का ओपनर खाता भी नहीं खोल सका.
स्टार्क ने इसके बाद इंग्लैंड को एक और झटका दिया. उन्होंने बेन डकेट को LBW किया. डकेट ने गेंद को ऑन साइड पर खेलना चाहा लेकिन वह उनके पैड से लगी. अंपायर ने डकेट को आउट दिया था लेकिन उन्होंने रिव्यू लेने का फैसला किया. लेकिन यह फैसला गलत साबित हुआ. तीसरे अंपायर ने भी उन्हें आउट दिया. और जो रूट को आउट कर स्टार्क ने इंग्लैंड को तीसरा बड़ा झटका दिया. रूट खाता भी नहीं खोल पाए.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
