IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं शुभमन गिल, राशिद खान ने बताई वजह
गुजरात टाइटंस के फैंस के लिए बुरी खबर है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 9वें मैच में टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं. टीम की कप्तानी राशिद खान कर रहे हैं. राशिद ने गिल के न खेलने की वजह भी बताई है. गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच...
Published On Apr 04, 2026, 07:18 PM IST
Last UpdatedApr 04, 2026, 07:18 PM IST
शुभमन गिल को लेकर आई बड़ी खबर
गुजरात टाइटंस के फैंस के लिए बुरी खबर है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 9वें मैच में टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं. टीम की कप्तानी राशिद खान कर रहे हैं. राशिद ने गिल के न खेलने की वजह भी बताई है.
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जा रहा है. राशिद खान ने टॉस के वक्त बताया कि आखिर गिल क्यों नहीं खेल रहे हैं. उन्होंने बताया, ‘गिल की मांसपेशी में ऐंठन है और हम उम्मीद करते हैं कि वे जल्दी लौट आएंगे.’ शुभमन गिल की जगह प्लेइंग इलेवन में कुमार कुशाग्र को जगह मिली है.
मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पराग ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. हमें हर परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढालना होगा. उम्मीद करते हैं कि हम 210 रन के स्कोर के आसपास बना लेंगे. और बाद में इसे बचा भी लेंगे. हम ऐसी टीम बनना चाहते हैं जो किसी भी परिस्थिति में खेले.’
गुजरात टाइटंस को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत के साथ सफर का आगाज किया था.
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अगर हेड-टु-हेड की बात करें तो पलड़ा गुजरात का भारी नजर आता है. साल 2022 में आईपीएल डेब्यू करने वाली गुजरात की टीम ने दोनों टीमों के बीच हुए 8 मुकाबलों में से छह मैच जीते हैं और दो में राजस्थान रॉयल्स ने जीत हासिल की है.
अहमदाबाद की पिच की बात करें तो यह गुजरात की टीम को मदद कर सकती है. यहां पर स्पिनर्स को मदद मिलने की उम्मीद है. राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाज इस पिच का फायदा उठा सकते हैं. वहीं राजस्थान के पास भी जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर जैसे पेसर हैं जो गुजरात के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं.
दोनों टीमों के मिडल-ऑर्डर में काफी गहराई है. यह मैदान बड़ा है तो यहां विकेटों के बीच दौड़ भी काफी अहम हो सकती है.
गुजरात टाइटंस की XI:
कुमार कुशाग्र, बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर्स : शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव
राजस्थान रॉयल्स XI:
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
आरआर बेंच: रवि सिंह, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शुभम दुबे, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई