- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Why has Rohit Sharma not yet joined Mumbai Indians?
मुंबई इंडियंस से अभी तक नहीं जुड़े उनके पूर्व कप्तान, इस दिन कर सकते हैं मुंबई को ज्वाइन
साल 2013 में पहली बार रोहित की कप्तानी में मुंबई ने आईपीएल ट्रॉफी जीती थी जिसके बाद साल 2015, 2017,2019, और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं
Published On Mar 13, 2024, 01:09 PM IST
Last UpdatedMar 13, 2024, 01:09 PM IST
photo credit ( Rohit Sharma Twitter page )
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शुरु होने में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा हुआ है . मुंबई इंडियंस की टीम भी आईपीएल की तैयारी में जुट गई है. टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या भी दो दिन पहले ही टीम से जुड़ गए है. मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अभी तक टीम के साथ नही जुड़े है जबकि भारत और इंग्लैड के आखिरी टेस्ट मैच के खत्म हुए 3 दिन से ज्यादा हो गया हैं.
22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत होनी है और मुंबई को अपना पहला मैच 24 मार्च को गुजरात टांइट्स से खेलना है. आईपीएल की बाकी टीमों ने अपनी तैयारी शुरु कर दी और खिलाड़ी भी अपनी टीम के साथ जुड़ना शुरु हो गए है.
रोहित शर्मा अभी तक क्यों नही जुड़े टीम के साथ
भारत और इंग्लैड का आखिरी टेस्ट मैच 9 मार्च को ही खत्म हो गया जिसके बाद मुंबई के फैंस को उम्मीद थी कि उनके पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही टीम के साथ नजर आएंगे. रोहित शर्मा इंग्लैड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अभी आराम कर रहे हैं . रोहित शर्मा मंगलवार को मुंबई और विदर्भ के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच को देखने पहुंचे थे. रोहित शर्मा ने अपनी रणजी टीम मुंबई का हौसला बढ़ने के लिए टीम के साथ नजर आए थे. रोहित शर्मा आने वाले दिनों में अपनी IPL टीम मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ जाएंगे. रोहित शर्मा को इस सीजन से पहले मुंबई इंडियंस ने कप्तान के पद से हटा दिया गया था . रोहित शर्मा की जगह मुंबई ने टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंप दी जो इसके पहले गुजरात टांइट्स के कप्तान थे.
कैसा रहा है रोहित का आईपीएल में कप्तानी सफर
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कमान साल 2013 में अपने हाथों में ली थी . रोहित को कप्तान बनाने के बाद मुंबई इंडियंस की किस्मत का दरवाजा खुल गया . रोहित ने अपनी कप्तानी में 5 बार मुंबई इंडियंस को ट्रॉफी दिलाई हैं. साल 2013 में पहली बार रोहित की कप्तानी में मुंबई ने आईपीएल ट्रॉफी जीती थी जिसके बाद साल 2015, 2017,2019, और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं . रोहित का आईपीएल में कप्तान के तौर पर सफर कॉफी शानदार रहा है.