add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का क्यों नहीं हुआ चयन, जानिए वजह

टी-20 सीरीज की शुरूआत अगस्त के पहले खत्म में होनी है. तीन अगस्त को भारत- वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Published on - June 23, 2023 8:40 PM IST

वेस्टइंडीज में जुलाई- अगस्त में होने वाले सीरीज को लेकर टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. भारतीय टेस्ट और वनडे टीम घोषित कर दी गई है, मगर टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा नहीं की गई है. टी-20 सीरीज की शुरूआत अगस्त के पहले खत्म में होनी है. तीन अगस्त को भारत- वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. टी-20 टीम घोषित नहीं होने के बाद क्रिकेट फैंस के मन में सवाल है कि आखिर टी-20 टीम का ऐलान नहीं करने की वजह क्या है.

हार्दिक बन सकते हैं फुल टाइम कैप्टन:

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इस साल टी-20 सीरीज में खेला है. रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान हैं, वह नवंबर 2022 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से वह टी-20 टीम का हिस्सा नहीं है. कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को पूर्ण रूप से टीम की कमान सौंपी जा सकती है. कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने हार्दिक पांड्या को फुल टाइम कप्तान बनाने की मांग की है, ऐसे में चयनकर्ता पांड्या को फुल टाइम कैप्टन की घोषणा के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 टीम घोषित कर सकते हैं.

TRENDING NOW

कई युवा खिलाड़ियों को देना है मौका:

टी-20 टीम में चुने जाने के लिए कई युवा खिलाड़ियों की दावेदारी है. यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा के अलावा गेंदबाजी में मुकेश कुमार और आकाश मधवाल जैसे खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है. अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, ऐसे में एक बेहतर टीम तैयार करना और बेस्ट खिलाड़ियों को मौका देना चयनकर्ता के सामने बड़ी चुनौती है, इस वजह से भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम चुनने में और समय की जरूरत है.