Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 8, 2025 4:13 PM IST

नई दिल्ली: भारत ने साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया. लेकिन इस जीत के बाद भी टीम इंडिया पर जुर्माना लगा है. रायपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे के लिए धीमी ओवर गति के भारत पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. यह मैच 3 दिसंबर को खेला गया था.
आईसीसी की ओर से जारी बयान में भारत पर लगाए गए जुर्माने के बारे में बताया गया है. इसमें कहा गया है, ‘खिलाड़ियों और प्लेयर सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर उनकी टीम की ओर से निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है.’
केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने टाइम अलाउंस को ध्यान में रखते हुए टारगेट से दो ओवर कम फेंके, जिसके बाद आईसीसी एलीट पैनल के मेंबर रिची रिचर्डसन ने यह सजा सुनाई. केएल राहुल ने गलती मानते हुए सजा को स्वीकार कर लिया है. इसके बाद आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.
रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले को साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 358 रन बनाए.
विराट कोहली ने 93 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 102 रन की पारी खेली, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने 83 गेंदों में 105 रन बनाए थे.
इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम (110) की सेंचुरी के दम पर 4 गेंद बाकी रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया. मार्करम के अलावा, इस मुकाबले में मैथ्यू ब्रीत्जके (68) और देवाल्ड ब्रेविस (54) ने हाफ सेंचुरी लगाईं. भारत ने सीरीज का पहला मैच जीता था. इसके बाद आखिरी मैच निर्णायक बन गया था. भारत ने वह मैच 9 विकेट से जीतकर सीरीज पर कब्जा किया था.
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाई है. इसके बाद वनडे सीरीज अपने नाम करते हुए करारा जवाब दिया. अब टीम इंडिया की निगाहें 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज जीतने पर होंगी.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
