- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Why is Govinda’s son-in-law not getting a place in the team?nitish rana
IPL 2024 : कोलकाता नाइट राइडर्स के उपकप्तान नीतीश राणा क्यों है बाहर, चोट के बाद वापसी नही कर पा रहे
नीतीश राणा के रिश्ते में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा उनके दामाद लगते है इस बात का खुलासा कृष्णा अभिषेक ने कपिल शर्मा के शो पर किया था. कृष्णा अभिषेक ने बताया था कि साची मारवाह उनकी चचेरी बहन लगती है.
Published On Apr 14, 2024, 06:04 PM IST
Last UpdatedApr 14, 2024, 06:04 PM IST
कोलकाता नाइट राइडर्स के उपकप्तान नीतीश राणा इस सीजन केवल एक ही मैच खेल पाए है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस सीजन काफी शानदार फॉर्म में है और चार मैचों में 3 जीत और 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. नीतीश राणा पहले मैच में ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे लेकिन चोट के वजह से वो दूसरे मैच से बाहर हो गए थे. जिसके बाद नीतीश राणा की अभी तक टीम में वापसी नही हुई है.
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग करके वक्त हाथ में चोट लग गई थी.चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में नीतीश राणा के टीम में शामिल करने की उम्मीद थी.
गोविंदा के दामाद को नहीं मिल रहा है मौका
नीतीश राणा के रिश्ते में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा उनके दामाद लगते है इस बात का खुलासा कृष्णा अभिषेक ने कपिल शर्मा के शो पर किया था. कृष्णा अभिषेक ने बताया था कि साची मारवाह उनकी चचेरी बहन लगती है. नीतीश राणा इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के पहले मैच में ही खेले थे जिसमें उनके बल्ले से केवल 9 रन निकले थे. नीतीश पहले मैच में फींल्डिग करते वक्त उनके हाथ में चोट लग गई जिसके वजह से वो टीम से बाहर हो गए थे.
नीतीश की चोट तो ठीक हो गई लेकिन अब उनकी टीम में जगह नही बन रही है क्योंकि रहे खिलाड़ी लय में नजर आ रहे है . जिसके वजह से नीतीश राणा लगातार चार मैचों से टीम से बाहर है.
पिछले सीजन केकेआर के कप्तान थे नीतीश राणा
नीतीश राणा पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर के गैरमौजूदगी में टीम के कप्तान थे . नीतीश राणा ने 14 मैचों में कप्तानी की थी जिसमें उनको 6 में जीत तो वही 8 में हार का सामना करना पड़ा था. पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम कुछ खास खेल नही दिखा पाई थी . श्रेयस अय्यर के वापस आने के बाद नीतीश राणा को टीम का उपकप्तान बनाया गया था.