- क्रिकेट न्यूज़
- News
- why kl rahul was not selected in t20 world cup ajit agarkar revealed
T20 WC की टीम में क्यों नहीं हुआ केएल राहुल का सिलेक्शन, अजित अगरकर ने कर दिया खुलासा
KL Rahul को आखिर टी20 वर्लड कप टीम में क्यों नहीं चुना गया इसका खुलासा अजित अगरकर ने कर दिया है. उन्होंने बताया कि आखिर क्या वजह रही कि यह स्टार खिलाड़ी टीम में जगह नहीं बना पाया.
Published On May 02, 2024, 05:41 PM IST
Last UpdatedMay 02, 2024, 05:41 PM IST
PIC - X
अप्रैल की 30 तारीख को जब टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया तो इसमें केएल राहुल का नाम नहीं था. और इस बात से कई लोगों को हैरानी हुई. राहुल ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था. और उनके पास आईसीसी टूर्नमेंट खेलने का अच्छा अनुभव भी था. लेकिन उनके स्थान पर संजू सैमसन को तरजीह दी गई. सैमसन ने भी कमाल का प्रदर्शन किया था. और इस वजह से उन्हें चुना गया. लेकिन आखिर राहुल को क्यों नहीं चुना गया, इसका जवाब मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने ही दे दिया. अगरकर ने बताया कि आखिर जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले इस टूर्नमेंट में राहुल को क्यों नहीं चुना गया.
गुरुवार को वर्ल्ड कप की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अगरकर ने राहुल की तारीफ की. लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यहां भूमिका की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘केएल एक शानदार खिलाड़ी हैं. हम ऐसे बल्लेबाज को देख रहे थे जो मिडल-ऑर्डर में बैटिंग कर सके. और जैसे ही राहुल ने टॉप ऑर्डर में बैटिंग करना शुरू किया तो वह भूमिका बदल गई.’ ऋषभ पंत और संजू सैमसन को चुने जाने पर भी अगरकर ने जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘हम ऐसा खिलाड़ी देख रहे थे जो मिडल-ऑर्डर में भी खेल सके. पंत नंबर पांच पर खेल सकते हैं और हमें लगता है कि संजू टॉप ऑर्डर के साथ-साथ, मिडल ऑर्डर में भी खेल सकते हैं.’
अगरकर ने कहा कि कोई खिलाड़ी किसी से कम नहीं है बल्कि बात जरूरत और टीम में फिट होने की है. अगरकर ने कहा, ‘यहां केएल, संजू या ऋषभ पंत की बात नहीं है. हम यहां देख रहे थे कि कौन सा खिलाड़ी कहां फिट हो सकता है. और इस लिहाज से ही हमने विकेटकीपर के विकल्प को चुना है. हमने यह देखा है कि वर्ल्ड कप में कौन सा खिलाड़ी हमारे लिए क्या भूमिका निभा सकता है.’
IPL की बात करें तो पंत ने 11 पारियों में 398 रन बनाए हैं. 158.56. वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. केएल राहुल ने अभी 10 मैचों में 148.96 के स्ट्राइक रेट तक इस सीजन में 406 रन बनाए हैं. वहीं सैमसन ने 9 पारियों में 385 रन बनाए हैं. संजू का स्ट्राइक रेट 161.08 से बैटिंग की है.
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रविंद्र जडेजा, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
रिजर्व खिलाड़ी: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और अवेश खान