• Home
  • News
  • Why Mitchell Marsh in not Playing against Gujarat Titans Know Reason

IPL 2025: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से क्यों बाहर हुए मिचेल मार्श, जानें वजह

लखनऊ के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह हिम्मत सिंह को मौका दिया गया है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 12, 2025, 03:19 PM IST

Published On Apr 12, 2025, 03:19 PM IST

Last UpdatedApr 12, 2025, 03:19 PM IST

Mitchell Marsh

Mitchell Marsh

Mitchell Marsh: आईपीएल 2025 में आज लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने हैं. लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. लखनऊ के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह हिम्मत सिंह को मौका दिया गया है.

मिचेल मार्श आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने इस सीजन लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए पांच मैच में 53 की औसत और 180.27 की स्ट्राइक रेट से 265 रन बनाए हैं. मार्श ने इस सीजन चार अर्धशतक लगाया था. उनका बाहर होना लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए बड़ा झटका है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गुजरात के खिलाफ मुकाबले से क्यों बाहर हुए मार्श ?

मिचेल मार्श का आज का मुकाबला नहीं खेलने की जानकारी लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के दौरान दी. ऋषभ पंत ने कहा कि मिचेल मार्श के बेटी की तबीयत ठीक नहीं है, जिसकी वजह से वह आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं.

IPL 2025: गुजरात टाइटंस को लगा तगड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन):

एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), हिम्मत सिंह, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, रवि बिश्नोई

Editor's Pick