add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे हार के बाद गुस्साए फैंस ने वेंकटेश अय्यर के स्पॉट पर उठाए सवाल

दक्षिण अफ्रीका के दिए 297 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम 50 ओवर में 265 रन ही बना सकी और 31 रन से मैच हार गई।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - January 19, 2022 10:42 PM IST

टेस्ट सीरीज में हार के बाद जब भारतीय टीम वनडे फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका का सामना करने उतरी तो पहले मैच में मेहमान टीम को 31 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के दिए 297 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम 50 ओवर में 265 रन ही बना सकी।

पहले वनडे हार के बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी की काफी आलोचना हो रही है लेकिन इस बीच एक सवाल भी उठ रहा है जो फैंस के साथ साथ क्रिकेट समीक्षकों को भी परेशान कर रहा है, और वो सवाल ये है कि ऑलराउंडर होने के बावजूद वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने पहले वनडे मैच में गेंदबाजी क्यों नहीं की?

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच के साथ टीम इंडिया के लिए वनडे डेब्यू कर रहे अय्यर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की जगह वनडे स्क्वाड में शामिल हुए थे। पांड्या जो कि पीठ की सर्जरी के बाद से सीमित ओवर फॉर्मेट में गेंदबाजी करने में नाकाम रहे हैं, उन्हें दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए स्क्वाड से बाहर रखा गया है।

हालांकि अब सवाल ये है कि जब गेंदबाजी ना कर पाने की वजह से पांड्या को टीम से बाहर कर उनकी जगह अय्यर को दी गई थी को पहले वनडे मैच में उनसे गेंदबाजी क्यों नहीं कराई गई।

पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाज दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को रोकने में पूरी तरह नाकाम रहे। टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन को मात्र एक सफलता मिली। वहीं भारतीय टीम के बाकी तीनों गेंदबाज- भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और शार्दुल ठाकुर बेहद महंगे रहे।

जब आपके पांच में से तीन प्रमुख गेंदबाजों का दिन खराब जा रहा हो तो ऐसे में आप पार्ट टाइम गेंदबाज का इस्तेमाल कर कुछ रन बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन कप्तान केएल राहुल ने ऐसा नहीं किया। वैसे तो भारतीय प्लेइंग इलेवन में अय्यर बतौर ऑलरआउंडर शामिल थे लेकिन उन्होंने गेंदबाजी नहीं की। वहीं बल्लेबाजी करते हुए भी वो मात्र 2 रन ही बना सके। ऐसे में फैंस का गुस्सा जायज है।