add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

राजस्थान के खिलाफ ग्रीन जर्सी पहनकर क्यों मैदान पर उतरे आरसीबी के खिलाड़ी, जानें वजह

आईपीएल के इतिहास में भी यह तीसरी बार है जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आरसीबी की टीम ग्रीन जर्सी पहनकर खेल रही है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - April 13, 2025 4:19 PM IST

RCB Players wearing Green Jersey:आईपीएल 2025 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में आरसीबी की टीम हरे रंग की जर्सी पहने मैदान पर उतरी है. आरसीबी की टीम आईपीएल के हर सीजन एक मैच में ग्रीन जर्सी पहनकर खेलते हैं.

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में आरसीबी की टीम ग्रीन जर्सी पहनकर खेल रही है. यह पांचवां मौका है, जब आरसीबी अपने होम ग्राउंड से बाहर ये हरे रंग की जर्सी पहने नजर आ रही है. आईपीएल के इतिहास में भी यह तीसरी बार है जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आरसीबी की टीम ग्रीन जर्सी पहनकर खेल रही है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्यों खिलाड़ियों ने पहनी ग्रीन जर्सी ?

आरसीबी के खिलाड़ियों का ग्रीन जर्सी पहनाना वातावरण को जागरुक करना है. इसका मकसद लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक करना और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने का है. आरसीबी की टीम हर साल मैच में रिसाइकल्ड जर्सी पहनती है और टॉस के दौरान विरोधी टीम के कप्तान को पौधा गिफ्ट करती है. रविवार को भी खेले गए मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को एक पौधा भेंट किया.

ग्रीन जर्सी में कैसा है आरसीबी का रिकॉर्ड ?

ग्रीन जर्सी में आरसीबी के रिकॉर्ड की बात करें तो आरसीबी की टीम को ग्रीन जर्सी में कुल 14 मैचों में सिर्फ चार मैच में जीत मिली है, जबकि नौ मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. आईपीएल 2024 में आरसीबी को कोलकाता के खिलाफ ग्रीन जर्सी में 3 रन से हार का सामना करना पड़ा था