• Home
  • News
  • Why rcb players in green jersey against delhi capitals in IPL 2026

आरसीबी की टीम ग्रीन जर्सी पहनकर क्यों उतरी, क्या है इसकी वजह ?

आरसीबी की यह हरी जर्सी रीसायकल सामग्री से बनाई गई है. यह पहल पहली बार साल 2011 में की गई थी, उसके बाद से यह सिलसिला जारी है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 18, 2026, 03:04 PM IST

Published On Apr 18, 2026, 03:04 PM IST

Last UpdatedApr 18, 2026, 03:04 PM IST

RCB Green Jersey

RCB Green Jersey

Why rcb players in green jersey: आईपीएल 2026 के 26वें मैच में रविवार को आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आमने-सामने हुई. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. इस मैच में आरसीबी की टीम ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान में उतरी. आरसीबी की टीम हर साल एक मैच ग्रीन जर्सी के साथ खेलती है, इसकी वजह भी काफी खास है.

आरसीबी की ग्रीन जर्सी ‘ग्रीन इनिशिएटिव’ मुहिम से जुड़ा है, इसके तहत टीम पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन कम करने का संदेश देती है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टीम इस खास पहल को आगे बढ़ा रही है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

2011 से चल रही पहल, रीसायकल मटेरियल से बनी जर्सी

आरसीबी की यह हरी जर्सी रीसायकल सामग्री से बनाई गई है. आरसीबी की टीम को दुनिया की पहली कार्बन-न्यूट्रल T20 टीम मानी जाती है. इस पहल की शुरुआत साल 2011 में हुई थी. इस मुहिम के तहत टीम का लक्ष्य भविष्य में ‘कार्बन पॉजिटिव’ बनना है, जिसमें पर्यावरण पर उसका सकारात्मक प्रभाव पड़े.

“टी20 फ्रेंचाइजी के तौर पर कार्बन न्यूट्रल दर्जा हासिल करना सालों की मेहनत का नतीजा है, हरी जर्सी इसी सोच की झलक है और हम चाहते हैं कि यह हमारे फैंस और साझेदारों को भी जिम्मेदार तरीके से जीने की प्रेरणा दे”

राजेश मेनन- आरसीबी सीईओ

प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है आरसीबी की टीम

आरसीबी की टीम प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. आरसीबी की टीम ने इस सीजन पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें चार को जीत मिली है. आरसीबी के पास आठ अंक है. टीम ने एकमात्र मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गंवाया है.

Editor's Pick