India vs Pakistan- हमें उनके पीछे पीछे भागने की कोई जरूरत नहीं, भारत से मुकाबलों पर पूर्व PCB चीफ के बड़बोले बोल
अहसान मनी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में भारत पाकिस्तान सीरीज दोबारा शुरू करवाने पर जोर नहीं दिया।
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - May 12, 2022 5:08 PM IST
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ा मुकाबला माना जाता है। दोनों टीमें जब भी किसी टूर्नमेंट में जब ये टीमें आमने-सामने होती हैं, तो देखने वालों का रोमांच चरम पर होता है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ पूरी जी-जान से लड़ते हैं। दोनों देश द्विपक्षीय सीरीज में नहीं खेलते। सिर्फ बहुदेशीय टूर्नमेंट जैसे एशिया कप और वर्ल्ड कप में ही दोनों की भिड़ंत होती है।
इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अहसान मनी ने कहा है कि पाकिस्तान को भारत के पीछे नहीं भागना चाहिए। मनी ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के पीछे भागकर अपनी संप्रभुता और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहिए। मनी ने साफ कहा कि पाकिस्तान को भारत से द्विपक्षीय सीरीज खेलने का अनुरोध बार-बार नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को दोबारा शुरू करने पर कभी जोर नहीं डाला।
Add Cricket Country as a Preferred Source
मनी ने क्रिकेट पाकिस्तान से कहा, ‘मैंने हमेशा साफ तौर पर कहा है कि अगर वे खेलना चाहते हैं तो उन्हें पाकिस्तान आना होगा और खेलना होगा। मैंने कभी सीरीज से इनकार नहीं किया लेकिन मैंने हमेशा यह कहा है कि हमारा अपनी संप्रभुता और सम्मान है। हमें भारत के पीछे भागने की जरूरत क्यों है? हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। जब वे तैयार होंगे, तभी हम भी तैयार होंगे।’
दोनों टीमों के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज साल 2012-13 में हुई थी जब मिसबाह-उल-हक की कप्तानी वाली टीम सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए भारत आई थी। भारत ने आखिरी बार साल 2005-06 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। भारत ने साल 2008 में आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था। तब भारतीय टीम एशिया कप खेलने के लिए गई थी।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.