रोहित की जगह गिल क्यों बने कप्तान ? चीफ सेलेक्टर ने बताई वजह, 'ROKO' के फ्यूचर पर भी दिया बयान
रोहित की जगह गिल क्यों बने कप्तान ? चीफ सेलेक्टर ने बताई वजह, 'ROKO' के फ्यूचर पर भी दिया बयान
टीम इंडिया को 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला पर्थ के मैदान पर खेला जाएगा. रोहित इस सीरीज में खेलते नजर आएंगे.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - October 4, 2025 6:21 PM IST
Shubman Gill Rohit Sharma
Ajit agarkar on team India Captaincy: भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है. गिल को इंग्लैंड सीरीज से पहले टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था, वहीं अब उन्हें वनडे टीम की कमान सौंपी गई है. रोहित शर्मा की जगह गिल को कप्तान बनाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने गिल को कप्तानी सौंपने को लेकर जवाब दिया है.
रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं.
Add Cricket Country as a Preferred Source
अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, रोहित को कप्तानी से रिप्लेस करने का फैसला लेना आसान नहीं था, भले ही उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब नहीं भी जीता होता तब भी ये फैसला हमारे लिए कठिन होता, मगर आपको कभी-कभी आगे की तरफ देखना होता है कि आप अभी कहां खड़े हो और टीम की जरूरत क्या है. उन्होंने कहा कि हम साल 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले कप्तानी में बदलाव करने चाहते थे और यही हम सभी के विचार भी थे.
रोहित- विराट के फ्यूचर पर क्या बोले अजीत अगरकर ?
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर से रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर भी जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि इसको लेकर अभी उनसे कोई बात नहीं हुई है. अजित अगरकर ने पुष्टि की कि रोहित को कप्तानी में बदलाव के बारे में बता दिया गया है लेकिन जब यह पूछा गया कि क्या विराट और रोहित विश्व कप 2027 खेलेंगे तो उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया. अगरकर ने कहा, वे अभी इसी प्रारूप में खेल रहे हैं और हमने उन्हें चुना है । जहां तक 2027 विश्व कप का सवाल है तो मुझे नहीं लगता कि उसके बारे में आज कप्तानी में बदलाव के साथ बात करने की जरूरत है.
यह पूछने पर कि रोहित ने इस फैसले को किस तरह लिया है, उन्होंने कहा, यह मेरे और रोहित के बीच या हमारे (चयनकर्ताओं) और रोहित के बीच की बातचीत है, लेकिन जैसा कि मैंने कहा, यह बात उन्हें बता दी गई है. अगरकर ने साफ तौर पर कहा कि अब कुछ ही वनडे खेलने हैं लिहाजा तीन अलग अलग कप्तान रखना असंभव है क्योंकि इससे रणनीति बनाने में दिक्कत होती है. उन्होंने कहा, यह व्यावहारिक तौर पर संभव नहीं है कि तीन प्रारूपों में तीन कप्तान हों, इससे रणनीति बनाना मुश्किल हो जाता है.
19 अक्टूबर से खेली जाएगी वनडे सीरीज
बता दें कि टीम इंडिया को 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला पर्थ के मैदान पर खेला जाएगा तो वहीं दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड के मैदान पर होगा जबकि सीरीज का तीसरा मुकाबला 25 अक्टूबर को सिडनी के मैदान पर खेला जाएगा.
ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.