• Home
  • News
  • Why Suryakumar Removed From Captaincy Ajit Agarkar Explained in Points

कप्तानी भी छिनी, टीम से भी बाहर- अजित अगरकर ने बताया क्यों हुआ SKY के साथ ऐसा?

सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया. इतना ही नहीं उन्हें टीम से भी बाहर होना पड़ा है. आखिर क्या रही इसकी वजह चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने इन सवालों के जवाब दिए.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 06, 2026, 02:27 PM IST

Published On Jun 06, 2026, 02:27 PM IST

Last UpdatedJun 06, 2026, 02:27 PM IST

suryakumar yadav and ajit agarkar

suryakumar yadav and ajit agarkar

अहमदाबाद, 8 मार्च 2026, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोच गौतम गंभीर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरा कहा था कि वह भारत के ओलिंपिक में पदक जीतना चाहते हैं. सूर्या के इरादे साफ थे. अगले दो साल और खेलना और साथ ही कप्तानी करना. लेकिन फिर तस्वीर बदल गई. शनिवार, 6 जून को जब मुंबई में आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 का ऐलान हुआ था तब उसमे सूर्या का नाम नहीं था. एशियन गेम्स की टीम में भी नहीं. यानी कप्तानी तो छोड़िए वह 15 सदस्यीय टीम में भी जगह नहीं बना पाए. और इस बार टीम के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए.

मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने सूर्यकुमार यादव के बारे में जब सवाल किए गए तो उन्होंने कहा, ‘जहां तक सूर्या की बात है यह एक मुश्किल फैसला था. कुछ उनकी अपनी फॉर्म अच्छी नहीं थी और हम हम अगले दो साल के चरण पर नजर रखे हुए थे. हमें लगता है कि आगे बढ़ने का यह सबसे अच्छा तरीका है. श्रेयस अय्यर इसके पूरे हकदार थे.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सूर्या का बतौर खिलाड़ी आईपीएल 2026 अच्छा नहीं रहा. उन्होंने 13 पारियों में सिर्फ 270 रन बनाए. वहीं श्रेयस अय्यर ने 500 के करीब रन बनाए. अय्यर पर अगरकर ने कहा, ‘जहां तक श्रेयस की बात है तो हमने उन्हें पिछले कुछ साल में अलग-अलग टीमों की कप्तानी करते हुए देखा है. उन्होंने टाइटल भी जीता. उनका अपना प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है. वह वर्ल्ड कप की टीम में भी चुने जाने के करीब थे. मेरी राय में वह स्टैंड-आउट उम्मीदवार थे.’

सूर्या से बात होने पर क्या बोले अजित अगरकर

अगरकर ने बताया कि ऐसा नहीं है कि सूर्या के नाम पर चर्चा नहीं हुई. उन्होंने कहा, ‘इस पर काफी बहस हुई. खास तौर पर जब उसने हाल ही में वर्ल्ड कप जीता हो. किसी न किसी वक्त पर हम इस पर चर्चा भी करते. श्रेयस बहुत अच्छा खेल रहे हैं इसने हमारा काम आसान कर दिया.’ अगरकर ने कहा, ‘मैंने बहुत से लोगों से बात की. खास तौर पर बात जब ऐसे कप्तान के साथ हो जिसने हाल ही में हमें वर्ल्ड कप जितवाया हो. हमारी यह बात हुई थी.’

कैसी रही सूर्या की फॉर्म

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2026 में सिर्फ 270 रन बनाए. वहीं श्रेयस अय्यर ने 498 रन बनाए. साल 2025 में सूर्या ने टी20 इंटरनेशनल में 21 मैचों में 19 पारियों में 218 रन बनाए थे. उनका बल्लेबाजी औसत 13.62 का ही रहा था. पूरे साल उन्होंने कोई भी हाफ सेंचुरी नहीं लगाई थी. और पूरे साल सिर्फ 18 चौके और 10 छक्के ही जड़े थे. हालांकि 2026 के टी20 में उनका औसत अच्छा रहा है. 14 मैचों में उन्होंने 161.33 के स्ट्राइक-रेट से 484 रन बनाए. इस साल वह चार हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं.

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रित बुमरा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी।

एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम:

श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रित बुमरा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी।

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick