- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Why Team India May Have Moved On from Suryakumar as T20I Captain
आखिर क्यों छिनी सूर्यकुमार यादव की T20I कप्तानी
सूर्यकुमार यादव के लिए बीते कुछ महीने बल्लेबाज़ी के लिहाज से मुश्किलों भरे रहे हैं, रिपोर्ट्स के अनुसार जिसके बाद चयनकर्ताओं के मन में कप्तानी को लेकर कई सारे सवाल है
Published On Jun 05, 2026, 03:26 PM IST
Last UpdatedJun 05, 2026, 03:26 PM IST
बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार ख़राब फ़ार्म के चलते सूर्यकुमार यादव को टी-20 की कप्तानी से हटाया जा सकता है. जिसके बाद से सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं, फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि चयनकर्ताओं का अगला फ़ैसला क्या होगा.
दरअसल, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 सिरीज़ के लिए भारतीय टीम का चयन करने के लिए चयनकर्ताओं की बैठक होने वाली है और उनके सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी जारी रखी जाए या टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी किसी और खिलाड़ी को दी जाए.
क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला
अगरकर के नेतृत्व वाली सेलेक्शन कमेटी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा सितंबर 2026 में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भी टीम चुननी है. कुछ ही समय बाद टीम इंडिया का मुकाबला आयरलैंड और इंग्लैंड से है.
बात करें आईपीएल 2026 की तो सूर्यकुमार की बल्लेबाज़ी वैसी नहीं रही है जिसके लिए फैंस उन्हें पसंद करतें है. ऐसे में लोगों का कहना है कि मिडिल आर्डर के बैट्समैन सूर्या की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को मौका मिलना चाहिए.
सूर्या को लेकर चयनकर्ताओं के मन में गंभीर सवाल
चयनकर्ताओं के सामने सबसे अहम सवाल यही हो सकता है कि एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप ख़िताब जीतने वाली टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव को ही टीम की कमान सौंपा जाए या फिर किसी और को जिम्मेदारी सौंपी जाए.
सूर्य कुमार यादव का मौजूदा फॉर्म लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. बात करें आईपीएल 2026 की तो सूर्या ने 13 पारियों में कुल 270 रन बनाए और स्ट्राइक रेट 147.54 रहा.
इससे पहले फरवरी- मार्च में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी सूर्यकुमार का प्रदर्शन कुछ खास नही रहा उन्होंने नौ पारियों में 242 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 136.72 रहा था.
उम्र भी बना मुसीबत
इस सितंबर में सूर्यकुमार 36 साल के हो जाएंगे. बात यह है कि आगामी एशियाई खेलों के लिए जनवरी में बीसीसीआई ने जो 30 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की सूची भेजी थी अनुमान है कि उसमें भी उनका नाम शामिल नहीं था. अगला वैश्विक टी20 टूर्नामेंट 2028 ओलंपिक होगा, जिसमें खेलने की इच्छा सूर्यकुमार पहले ही जाहिर कर चुके हैं. लेकिन भविष्य की सिरीजों के लिए सेलेक्टर्स किसी युवा खिलाड़ी को कप्तानी सौंपने पर विचार कर सकते है
अब सवाल यह है कि कप्तानी किसी और को देकर सूर्यकुमार को उनके अनुभव के कारण टीम में खिलाड़ी के रूप में बनाए रखेंगे या नही?