- क्रिकेट न्यूज़
- News
- WI vs AUS: Kevin Sinclair’s amazing Backflip Clebration for first wicket in Test cricket watch
AUS v WI: डेब्यू टेस्ट में गेंदबाज का खतरनाक स्टंट, हवा में उड़कर मनाया विकेट का सेलिब्रेशन
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच ब्रिसबेन में दूसरे टेस्ट मैच में केविन सिंक्लेयर ने उस्मान ख्वाजा को आउट कर शानदार स्टंट किया.
Published On Jan 26, 2024, 05:46 PM IST
Last UpdatedJan 26, 2024, 05:46 PM IST
PIC- TWITTER
किसी भी क्रिकेटर के लिए करियर का पहला विकेट बेहद खास होता है और इस पर अगर सेलिब्रेशन भी खास हो तो सोने पर सुहागा हो जाता है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में. किसी भी क्रिकेटर के लिए करियर का पहला विकेट बेहद खास होता है और इस पर अगर सेलिब्रेशन भी खास हो तो सोने पर सुहागा हो जाता है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में.
सेलिब्रेशन ने जीता दिल
दरअसल, गाबा में दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन वेस्टइंडीज के गेंदबाज केविन सिंक्लेयर ने उस्मान ख्वाजा का शिकार किया. ख्वाजा के रुप में केविन ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला विकेट झटका जिसके बाद उनके सेलिब्रेशन ने सभी का दिल जीत लिया. केविन सिंक्लेयर के शानदार सेलिब्रेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. केविन सिंक्लेयर के सेलिब्रेशन को कुछ फैंस टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में विकेट का सबसे बड़ा सेलिब्रेशन बता रहे हैं.
केविन सिंक्लेयर ने पहले ही अपनी बल्लेबाजी से अपने टेस्ट डेब्यू को यादगार बना दिया. इसके बाद जब उन्हें गेंदबाजी करने का मौका मिला तो सेलिब्रेशन के अंदाज ने सभी का मन मोह लिया. केविन ने डेब्यू टेस्ट में बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और फिर उस्मान ख्वाजा के रुप में बड़ा विकेट झटकने के बाद शानदार अंदाज में बैकफ्लिप किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है.
मैच में कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर माइकल वॉन, एलन बॉर्डर और इयान स्मिथ भी ये सेलिब्रेशन देख भौचक्के रह गए. माइकल वॉन ने फॉक्स क्रिकेट पर कहा, “क्या जश्न है!”. एलन बॉर्डर ने जवाब में कहा, “यह अब तक का सबसे अच्छा सेलिब्रेशन होगा. यह अब तक का सबसे शानदार जश्न है.”
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा (75), एलेक्स कैरी (65) और कप्तान पैट कमिंस (नाबाद 64 रन) के अर्धशतकों से 24 रन पर चार विकेट के झटकों से उबरते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ दिन रात्रि टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी नौ विकेट पर 289 रन पर घोषित की. वेस्टइंडीज ने स्टंप तक दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 13 रन बना लिये हैं जिससे उसकी कुल बढ़त 35 रन की हो गयी. क्रेग ब्रेथवेट तीन रन बनाकर खेल रहे हैं.