क्रिस गेल ने शाहिद आफरीदी के सबसे अधिक छक्‍कोंं की बराबरी की

गेल ने बांग्‍लादेश के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में 73 रन की पारी खेली।

Edited By : Kamlesh Rai |Jul 29, 2018, 09:03 PM IST

Published On Jul 29, 2018, 09:03 PM IST

Last UpdatedJul 29, 2018, 09:03 PM IST

chris gayle © AFP (File Photo)

वेस्‍टइंडीज की टीम भले ही बांग्‍लादेश से अपने घर में वनडे सीरीज जीतने में असफल रही हो बावजूद इसके वेस्‍टइंडीज के विस्‍फोटक ओपनर क्रिस गेल ने तीसरे और निर्णायक वनडे में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/sl-vs-sa-faf-du-plessis-praises-jp-duminy-fifty-730397″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे शनिवार को खेला गया। इस मैच में बांग्‍लादेश ने वेस्‍टइंडीज को 18 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

अनुभवी ओपनर गेल ने 66 गेंदों पर 6 चौकों और 5 छक्‍कों की मदद से 73 रन की पारी खेली। इस दौरान गेल ने पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान शाहिद आफरीदी  के इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्‍के लगाने के विश्‍वकीर्तिमान की भी बराबरी कर ली।

आफरीदी ने 524 इंटरनेशनल मैचों में कुल 476 छक्‍के लगाए हैं वहीं गेल के नाम 443 इंटरनेशनल मैचों में 476 छक्‍के हो गए हैं। इस लिस्‍ट में आफरीदी के बाद गेल हैं। तीसरे नंबर पर न्‍यूजीलैंड के पूर्व कप्‍तान ब्रैंडन मैक्‍कुलम के नाम है जिन्‍होंने 432 इंटरनेशनल मैचों में कुल 398 छक्‍के लगाए हैं वहीं श्रीलंका के पूर्व ओपनर सनथ जयसूर्या ने 586 इंटरनेशनल मैचों में कुल 352 छक्‍के लगाए हैं।

धोनी हैं 5वें नंबर पर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 342 छक्‍के दर्ज हैं। धोनी ने 504 इंटरनेशनल मैचों में ये उपलब्धि हासिल की है।

Editor's Pick