add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

WI VS ITA T20 WC 2026 : वेस्टइंडीज की लगातार चौथी जीत, इटली को 42 रन से हराया

West Indies vs Italy T20 World Cup 2026 Score and Updates

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 19, 2026 2:52 PM IST

टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी के मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हरा दिया है. इडेन गार्डेन कोलकाता में खेले गए मुकाबले में 166 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इटली 18 ओवर में 123 रन पर सिमट गई.166 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इटली के प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट फैंस तगड़े संघर्ष की उम्मीद कर रहे थे,लेकिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने इटली के लिए लक्ष्य को मुश्किल बना दिया. इटली की शुरुआत बेहद खराब रही, टीम ने 12 के स्कोर पर पहला और 26 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया. मोस्का बंधुओं के आउट होने के बाद इटली कभी लक्ष्य के करीब जाती नहीं दिखी और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही.

वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यू फोर्ड ने चारओवर में 19रन देकर तीन,शमार जोसेफ ने चार ओवर में 30 रन देकर चार, गुडाकेश मोती ने 4 ओवर में 24 रन देकर दो और अकिल हुसैन ने 3 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 165 रन बनाए थे.वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने 46 गेंद पर 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा रोस्टन चेज ने 25 गेंद पर 24, शरफेन रदरफोर्ड ने 15 गेंद पर नाबाद 24 और मैथ्यू फोर्ड ने 8 गेंद पर अहम 16 रन बनाए थे.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/