• Home
  • News
  • Wi vs pak 2nd test day 4 match report and highlights pakistan put 329 runs target to west indies 4909053

WI vs PAK: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दिया 329 का टारगेट, 5वें दिन जीत के लिए चाहिए 9 विकेट

अगर मैच के 5वें और आखिरी दिन पाकिस्तान ने 9 विकेट अपने नाम कर लिए तो वह सीरीज हार से बच जाएगा.

Edited By : India.com Staff |Aug 24, 2021, 12:04 PM IST

Published On Aug 24, 2021, 12:04 PM IST

Last UpdatedAug 24, 2021, 12:04 PM IST

जमैका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज (West Indies vs Pakistan 2nd Test Match) के खिलाफ अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. उसने मेजबान टीम की पहली पारी को 150 रन पर समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी 176/6 पर घोषित कर दी. इस तरह उसने विंडीज को 329 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 1 विकेट खोकर 49 रन जोड़ लिए हैं, जबकि वह अभी भी लक्ष्य से 280 रन दूर है.

दो टेस्ट की सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुकी पाकिस्तान को यह मैच जीतने के लिए मैच के आखिरी दिन 9 विकेट की दरकार है. ऐसे में मैच का 5वां दिन रोमांचक होने की उम्मीद है. बारिश से प्रभावित मैच के चौथे दिन पाकिस्तान का दबदबा रहा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान ने पहले वेस्टइंडीज को पहली पारी में 150 रन पर आउट किया और फिर अपनी दूसरी पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके 6.43 रन प्रति ओवर की दर से रन जुटाए. इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 302 रन पर घोषित की थी.

329 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी वेस्टइंडीज ने सजग शुरुआत की लेकिन कीरेन पावेल (23) के रन आउट होने से उसे झटका लगा. स्टंप उखड़ने के समय कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 17 और नाइटवाचमैन अलजारी जोसेफ 8 रन पर खेल रहे थे.

इससे पहले वेस्टइंडीज ने सुबह अपनी पहली पारी 3 विकेट पर 39 रन से आगे बढ़ाई लेकिन तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) की घातक गेंदबाजी के सामने उसका कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया. अफरीदी ने 51 रन देकर 6 और मोहम्मद अब्बास ने 44 रन देकर 3 विकेट लिए. वेस्टइंडीज की तरफ से नक्रुमाह बोनर ने सर्वाधिक 37 और जेरमाइन ब्लैकवुड ने 33 रन बनाए.

पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में तेजी से रन बनाने को प्राथमिकता दी और इस प्रयास में उसने विकेट भी गंवाए. उसने केवल 27.2 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद अपनी पारी समाप्त घोषित की.

इमरान बट (44 गेंदों पर 37), आबिद अली (23 गेंदों पर 29) और कप्तान बाबर आजम (41 गेंदों पर 33) ने उपयोगी योगदान दिया. वेस्टइंडीज की तरफ से जैसन होल्डर और अलजारी जोसेफ ने 2-2 विकेट लिए. वेस्टइंडीज ने पहला टेस्ट मैच एक विकेट से जीता था.

(इनपुट: भाषा)

Editor's Pick