add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

PAK vs WI: वेस्‍टइंडीज की शानदार गेंदबाजी के सामने पाकिस्‍तान 105 रन पर ढेर

वेस्‍टइंडीज ने टॉस जीतकर पाकिस्‍तान को पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया था।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - May 31, 2019 5:10 PM IST

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे विश्‍व कप 2019 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्‍तान की टीम महज  105 रन पर ऑलआउट हो गई। विंडीज के गेंदबाजों का दबदबा मैच में छाया रहा। आशाने थॉमस ने चार विकेट हॉल अपने नाम किया जबकि कप्‍तान जेसन होल्‍डर को तीन और आंद्रे रसेल को दो विकेट मिले। पाकिस्‍तान की तरफ से फखर जमां और बाबर आजम ने सर्वाधिक 22-22 रन बनाए।

वेस्‍टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्‍तान की शुरुआत बेहद खराब रही। महज दो रन के निजी स्‍कोर पर सलामी बल्‍लेबाज इमाम उल हक आउट हो गए। तेज गेंदबाज शेल्‍डर कॉटरेल ने उन्‍हें विकेट के पीछे शाई होप के हाथों कैच आउट कराया। नए बल्‍लेबाज बाबर आजम 22(33) के साथ मिलकर फखर जमां 22(16) ने पारी को संभालने का प्रयास जरूर किया लेकिन टीम के 35 रन के स्‍कोर पर वो आंद्रे रसेल का शिकार बने। रसेल की बाउंसर जमां के सीधे हेलमेट पर जा लगी। इससे पहले की वो कुछ समझ पाते गेंद विकेटों में घुस गई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चौथे नंबर पर खेलने आए हैरिस सोहेल महज 11 गेंद पर आठ रन बनाकर चलते बने। रसेल ने उन्‍हें होप के हाथों कैच आउट कराया। 13वें ओवर में ओशाने थॉमस ने बाबर आजम को आउट किया। शाई होप ने उनका कैच पकड़ा। पाकिस्‍तान की आधी टीम 75 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी। कप्‍तान सरफराज अहमद को जेसन होल्‍डर ने आउट किया। शाई होप ने उनका कैच पकड़ा।

75 से 81 रन तक पहुंचते-पहुंचते पाकिस्‍तान के तीन और खिलाड़ी आउट हो गए। इमाद वसीम ने एक रन बनाया तो शादाब खान अपना खाता तक नहीं खोल पाए। हसन अली एक रन बनाकर आउट हुए।