- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Wi vs sa june 2021 live streaming full schedule squads live streaming 4730032
South Africa tour of West Indies 2021: जानिए कब खेले जाएंगे मुकाबले, क्या है Full Squads, कहां देख सकेंगे Live Streaming?
West Indies vs South Africa Full Schedule, Squads & Live Streaming: दोनों टीमें के बीच कुल 7 मुकाबले खेले जाने हैं. टेस्ट और टी20 सीरीज कुल दो स्टेडियम में खेले जाएंगे.
Published On Jun 11, 2021, 12:39 PM IST
Last UpdatedJun 11, 2021, 12:39 PM IST
South Africa tour of West Indies 2021 Full Schedule, Squads & Live Streaming: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच 10 जून से टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है. दोनों टीमों ने इस दौरान 2 टेस्ट और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. टेस्ट शृंखला 10 जून से शुरू होगी, जिसके बाद 26 जून से तीन जुलाई तक टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode App और उसकी वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज सेंट लूसिया (Daren Sammy National Cricket Stadium, Gros Islet, St Lucia) में 10-22 जून के बीच खेली जाएगी. इसके बाद टी20 शृंखला का आयोजन 26 जून से 3 जुलाई के बीच ग्रेनेडा के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (National Cricket Stadium, St George’s, Grenada) में किया जाएगा.
West Indies vs South Africa Full Schedule (2 Test, 5 T20I):
10-14 जून: पहला टेस्ट, सेंट लूसिया (शाम 7:30 बजे से)
18-22 जून: दूसरा टेस्ट, सेंट लूसिया (शाम 7:30 बजे से)
26 जून: पहला T20I, ग्रेनेडा (रात 11:30 बजे से)
27 जून: दूसरा T20I, ग्रेनेडा (रात 11:30 बजे से)
29 जून: तीसरा T20I, ग्रेनेडा (रात 11:30 बजे से)
1 जुलाई: चौथा T20I, ग्रेनेडा (रात 11:30 बजे से)
3 जुलाई: पांचवां T20I, ग्रेनेडा (रात 11:30 बजे से)
West Indies vs South Africa Test Series Full Squads:
वेस्टइंडीज: क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), कायरन पॉवेल, डैरेन ब्रावो, रोस्टन चेज, नकरुमाह बोनर, जर्मेन ब्लैकवुड, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच, शैनन गेब्रियल, रहकीम कॉर्नवॉल, जोशुआ डा सिल्वा, काइल मेयर्स , जहमार हैमिल्टन, जोमेल वारिकन, जेडेन सील्स.
दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, रॉसी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, वियान मुल्डर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्त्जे, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, सरेल इरवी, कीगन पीटरसन प्रेनेलन सुब्रेयन, लिजाड विलियम्स, बेउरन हैंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, काइल वेरेन, मार्को जेन्सन.
West Indies vs South Africa T20i Series Full Squads:
वेस्टइंडीज: क्रिस गेल, शिमरोन हेटमायर, इविन लुईस, लिंडल सिमंस, किरोन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन एलेन, ड्वेन ब्रावो, जेसन होल्डर, आंद्रे रसेल, निकलस पूरन (विकेटकीपर), आंद्रे फ्लेचर, शेल्डन कॉट्रेल, फिडेल एडवर्ड्स, अकील होसेन, ओबेद मैक्वॉय, केविन सिंक्लेयर, ओशेन थॉमस, हेडन वॉल्श.
दक्षिण अफ्रीका: टेंबा बावुमा (कप्तान), रीजा हैंड्रक्स, जेन्नेमन मलान, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, रॉसी वेन डर डुसेन, जॉर्ज लिंडे, सिसांदा मगाला, आंदिले फेहुलकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, लिजाड विलियम्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, काइल वेरेन, बेजॉर्न फॉर्च्यून, लुंगी नगिदी, एनरिच नॉर्त्जे, कगीसो रबाडा, तबरेज शम्सी.