• Home
  • News
  • WI VS SA T20 WC 2026 : साउथ अफ्रीका की एकतरफा जीत, वेस्टइंडीज को नौ विकेट से रौंदा

WI VS SA T20 WC 2026 : साउथ अफ्रीका की एकतरफा जीत, वेस्टइंडीज को नौ विकेट से रौंदा

West Indies vs South Africa T20 World Cup 2026 Scorecard and Updates

Edited By : Akhilesh Tripathi |Feb 26, 2026, 02:25 PM IST

Published On Feb 26, 2026, 02:25 PM IST

Last UpdatedFeb 26, 2026, 02:25 PM IST

Lungi Ngidi

Lungi Ngidi

WI VS SA T20 WC 2026: टी20 विश्व कप 2026 सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के करीब पहुंच गई है.

वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 176 रन बनाए. वेस्टइंडीज की टीम ने एक समय 83 रन के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए थे, मगर इसके बाद जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड के बीच 89 रन की साझेदारी की. यह आठवें विकेट के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी साझेदारी है. जेसन होल्डर 31 बॉल में 49 रन बनाकर रन आउट हुए. वहीं रोमारियो शेफर्ड 37 बॉल में 52 रन बनाकर नाबाद रहे.

177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 48 गेंदों में 95 रन जोड़े। डी कॉक 24 गेंदों में 47 रनों की दमदार पारी खेलने के बाद रोस्टन चेज का शिकार बने।

हालांकि, इसके बाद मार्करम को रयान रिकेल्टन के रूप में एक और अच्छा जोड़ीदार मिला। रिकेल्टन-मार्करम ने दूसरे विकेट के लिए 49 गेंदों में 82 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। मार्करम 46 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रिकेल्टन ने 28 गेंदों में 45 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर लौटे। मार्करम ने अपनी धमाकेदार पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

Follow Updates here:

WI VS SA T20 WC 2026 : साउथ अफ्रीका की एकतरफा जीत, वेस्टइंडीज को नौ विकेट से रौंदा

WI VS SA T20 WC 2026 : साउथ अफ्रीका की एकतरफा जीत, वेस्टइंडीज को नौ विकेट से रौंदा

WI VS SA T20 WC 2026 Live: वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को दिया 177 रन का टारगेट

WI VS SA T20 WC 2026 Live: वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को दिया 177 रन का टारगेट. रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर ने आठवें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की. जेसन होल्डर 31 बॉल में 49 रन की पारी खेलकर आउट हुए. वहीं रोमारियो शेफर्ड ने 37 बॉल में 52 रन की नाबाद पारी खेली.

WI VS SA T20 WC 2026 Live: वेस्टइंडीज को लगा चौथा झटका, रोस्टन चेज भी पवेलियन लौटे

WI VS SA T20 WC 2026 Live: वेस्टइंडीज को लगा चौथा झटका, रोस्टन चेज भी पवेलियन लौटे. पहले ब्रैंडन किंग और अब रोस्टन चेज. वेस्टइंडीज  की टीम संघर्ष करती नजर आ रही है.

WI VS SA T20 WC 2026 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

WI VS SA T20 WC 2026 Live: शिमरन हेटमायर आउट, वेस्टइंडीज ने दूसरा विकेट गंवाया

WI VS SA T20 WC 2026 Live: शिमरन हेटमायर आउट, वेस्टइंडीज ने दूसरा विकेट गंवाया.

WI VS SA T20 WC 2026 Live: वेस्टइंडीज को पहला झटका, शाई होप आउट

WI VS SA T20 WC 2026 Live: वेस्टइंडीज को पहला झटका, शाई होप आउट. होप छह बॉल में 16 रन की पारी खेलकर आउट.

WI VS SA T20 WC 2026 Live: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

WI VS SA T20 WC 2026 Live: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी.

टी20 विश्व कप 2026 से जुड़ी सभी नवीनतम जानकारियों के लिए आप यहां जा सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/icc-mens-t20-world-cup-2026/

Editor's Pick