WI vs NZ: रासी वान डर डुसैन की शानदार पारी, विंडीज को मिला विशाल लक्ष्‍य

विंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 15 रन बना लिए हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 21, 2021, 03:40 PM IST

Published On Jun 21, 2021, 03:40 PM IST

Last UpdatedJun 21, 2021, 03:40 PM IST

Rassie van der Dussen Kagiso Rabada @ Twitter/ CSA

Rassie van der Dussen with Kagiso Rabada @ Twitter/ CSA

रैसी वान डेर डुसैन (नाबाद 75) के अर्धशतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने यहां डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन दूसरी पारी में 174 रन बनाए और पहली पारी की बढ़त के आधार पर वेस्टइंडीज को जीत के लिए 324 रनों का लक्ष्य दिया।

खराब शॉट खेलकर आउट हुए अजिंक्‍य रहाणे तो भड़क गए गावस्‍कर, कहा- अर्धशतक पूरा करने की…

विंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 15 रन बना लिए हैं और उसे अभी 309 रन बनाने हैं। स्टंप्स तक कीरन पोवेल 22 गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन और कप्तान क्रैग ब्रैथवेट 14 गेंदों पर पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में डुसैन ने 142 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के के सहारे नाबाद 75 रन बनाए। उनके अलावा कैगिसो रबादा ने 48 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के के सहारे 40 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों के अलावा दक्षिण अफ्रीका का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

Dinesh Karthik का कमेंट्री में डेब्यू, फैंस का किया जमकर मनोरंजन

विंडीज की ओर से केमार रोच ने चार विकेट और काइल मायेर्स ने तीन विकेट लिए जबकि जयडेन सिएल्स, जैसन होल्डर और ब्रैथवेट को एक-एक विकेट मिला।

 

Editor's Pick